सांचौर 16 मई। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने गुरुवार को सांचौर नगर की शहरी पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने सांचौर शहर स्थित नेहरू कॉलोनी के आवासीय घरों में आमजन के लिए पेयजल विभाग द्वारा संचालित की जा रही पानी की आपूर्ति का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी पृथ्वी सिंह ने बताया कि सांचौर शहर में वाटर रिजर्वेयर की क्षमता के अनुसार 72 घंटे के अंतराल पर 2 घंटे की अवधि तक पानी की सुचारू सप्लाई की जा रही हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, कनिष्ठ अभियंता विमला बिश्नोई उपस्थित रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां