सांचौर 24 मई। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सांचौर नगर की शहरी पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने सांचौर शहर स्थित खेतेश्वर कॉलोनी के आवासीय घरों में आमजन के लिए पेयजल विभाग द्वारा संचालित की जा रही पानी की आपूर्ति का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कॉलोनी के निवासियों से पेयजल आपूर्ति का फीडबैक लिया तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सांचौर शहर के निवासियों के लिए पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता, पीएचईडी पृथ्वी सिंह , कनिष्ठ अभियंता विमला बिश्नोई उपस्थित रहे।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां