सांचौर 15 सितंबर। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने रविवार को बागोड़ा उपखंड के ग्राम गावड़ी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय उच्च प्राथमिक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं आदि का अवलोकन किया तथा उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से संवाद स्थापित करते हुए भविष्य में उज्ज्वल कैरियर बनाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह, बागोड़ा उपखंड अधिकारी हनुमानाराम, एसीईओ हनुमानाराम बेनीवाल, तहसीलदार नीरज कुमारी, सीबीईओ भगवानाराम उपस्थित रहे।

पटवार भवन का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने बागोड़ा उपखंड के ग्राम डूंगरवा स्थित पटवार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां