- घटना दिनांक: 03 अगस्त 2026 की रात्रि।
- खुलासा: मात्र 3 दिवस में पुलिस ने वारदात का किया पर्दाफाश।
- गिरफ्तार आरोपी: 2 शातिर चोर गिरफ्तार।
- बरामदगी: वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, रोकड़ रुपये, डायमंड हार और चांदी की बिछड़ी।
जालोर: जिला पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मौराराम गोदारा व पुलिस उपअधीक्षक वृत्त भीनमाल श्री शंकरलाल मणचुरिया के सुपरविजन में पुलिस थाना बागोड़ा के थानाधिकारी श्री बलदेवराम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
घटना विवरण:
प्रार्थी जसराज पुत्र सुरजेमलजी जैन, निवासी बागोड़ा ने दिनांक 05 अगस्त 2026 को प्रकरण दर्ज करवाया कि वह परिवार सहित मुंबई में निवास करता है और बागोड़ा स्थित उसका मकान अमूमन बंद रहता है। दिनांक 03 अगस्त 2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा उसके सूने मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 18 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के और डायमंड हार आदि चोरी कर लिए गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना बागोड़ा में मुकदमा संख्या 99/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्रवाई और खुलासा:
गठित पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन, निरंतर गश्त और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी मदद लेते हुए मात्र 3 दिनों के भीतर 2 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से अनुसंधान के दौरान चोरी किया गया माल-मिरुका (डायमंड हार व नकद रुपये) बरामद कर लिया गया है। मुल्जिमों द्वारा चुराए गए शेष नकद रुपये व सिक्कों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
- तेजाराम पुत्र मोड़ाराम, उम्र 27 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी अम्बा कॉलोनी, सीलू, पुलिस थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा।
- श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम, उम्र 36 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी भाखरपुरा, पुलिस थाना गुड़ामालानी, जिला बालोतरा।
वारदात का तरीका:
आरोपीगण नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आसपास के क्षेत्रों व कस्बों में स्थित सूने और बंद मकानों को दिन में चिन्हित करते थे। वारदात को अंजाम देने से पहले दिन में मोटरसाइकिल पर रेकी कर मकान बंद पाए जाने पर रात्रि के समय मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपीगण नशे की लत और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां