Homeन्यूज़रानीवाड़ा बायपास पर डेंजर पॉइंट बना हादसों की वजह, प्रशासन की अनदेखी...

रानीवाड़ा बायपास पर डेंजर पॉइंट बना हादसों की वजह, प्रशासन की अनदेखी पर बढ़ा जनाक्रोश

Published on

रानीवाड़ा: कस्बे के सांचौर-भीनमाल बायपास पर कोट की ढाणी चौराहे के समीप एक डेंजर पॉइंट लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है, जिससे कस्बेवासियों में राज्य सरकार के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वर्षों पहले तत्कालीन नगरपालिका ने बिजली बोर्ड कार्यालय के पास पक्का नाला निर्माण कराया था। लेकिन तकनीकी निरीक्षण के अभाव में इसका लेवल सही तरीके से नहीं रखा गया, जिससे यह नाकारा साबित हो रहा है। इसी नाले का सड़क क्रॉसिंग सड़क के स्तर से ऊंचा होने के कारण वाहन चालक यहां दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। सड़क की ओर 90 डिग्री का गड्ढा होने से कारें उतरते ही फंस जाती हैं, जिससे उनके इंजन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। पिछले दो माह में कम से कम 10 कारों को नुकसान हो चुका है।

सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव सिंह बताते हैं कि अधिकांश गुजराती यात्री इस मार्ग से गुजरते समय दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। भीनमाल रेलवे फाटक बंद होने की स्थिति में जल्दबाजी में शॉर्टकट लेने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कई बैठकों में प्रशासन से समाधान की अपील की गई, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग और ग्राम पंचायत ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सरपंच प्रतिनिधि मफाराम का कहना है कि इस समस्या को हल करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

गौरतलब है कि रामसीन से रानीवाड़ा के बीच टोल रोड निर्माणाधीन है। यदि विभाग चाहे तो इस समस्या का तुरंत समाधान किया जा सकता है, लेकिन अनदेखी के चलते हादसे बढ़ते जा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक मौन रहता है, या जल्द कोई कार्रवाई होती है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था ‘मौत के सामान’ की सप्लाई

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त; डावल निवासी...

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...