जसवंतपुरा। एपेक्स एजुकेशनल एकेडमी में गमगीन माहौल रहा जब विद्यालय की कक्षा पहली की छात्रा प्रतिभा गुर्जर का रविवार को सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया।
सोमवार को विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि प्रतिभा एक होनहार, सरल और आज्ञाकारी बालिका थी जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

विद्यालय निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सतर्क रहना और यातायात नियमों का पालन करना ही जीवन की सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।
विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति मिले।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां