Homeसिरोहीजिला कलेक्टर ने कैलाशनगर में निर्माणाधीन काॅलेज भवन का अवलोकन किया

जिला कलेक्टर ने कैलाशनगर में निर्माणाधीन काॅलेज भवन का अवलोकन किया

Published on

सिरोही। 28 नवम्बर 2024। सिरोही जिले की शिवगंज तहसील के ग्रामीण अचल में उच्च शिक्षा को बढावा देने के लिए श्रीमती पुरी बाई पुनमाजी माली टोरसो ग्रुप की ओर से 5 करोड़ की लागत से बनवाये जा रहे डिग्र्री काॅलेज भवन का जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बुधवार को अवलोकन किया।

टोरसो गु्रप के चेयरमेन शंकरलाल पी. माली ने जिला कलेक्टर का स्वागत करते हुऐ उन्हे अवगत कराया कि इस पिछडे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने काॅलेज स्वीकृत किया तो उनके परिवार ने काॅलेज भवन बनाने का फैसला लिया। काॅलेज शिक्षा आयुक्त की ओर से अनुमोदित प्लान व ड्राईंग के आधार पर यह भवन बनाया गया हैं तथा भवन के आगे स्थित ओरण भूमि को गोद लेकर वहां बडी तादाद में पौधारोपण भी ट्रस्ट ने करवाया है।

जिला कलेक्टर ने भामाशाह माली परिवार की ओर से उच्च शिक्षा क्षेत्र में करवाये जा रहे काॅलेज भवन को जनपयोगी बताते हुऐ कहा कि इस भवन में पीढी दर पीढी युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करेगें जो सराहनीय कार्य हैं। उन्होनें कहा कि भामाशाह ने महात्मा ज्योतिबा फूले के दिए गए संदेश को आगे बढाने का महत्वपूर्ण कार्य किया हैं जिसे क्षेत्र की जनता सदैव याद रखेगी।

जिला कलेक्टर ने पुरे भवन का अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता को देखा ओर कहा कि इस तरह के कार्यो से जनता को दीर्घकालीन लाभ मिलता रहता हैं। इस अवसर पर भामाशाह के समधि समाज सेवी रघु भाई माली व अन्य परिजन भी उपस्थित थें। भामाशाह शंकर भाई माली ने बताया कि इस भवन को नये वर्ष जनवरी 2025 में सरकार को सुर्पुद कर देगें ताकि नये वर्ष में विधार्थी नये भवन में अध्ययन कर सकें। इसके बाद जिला कलेक्टर भामाशाह के गांव झाडोली वीर भी पहुंची जहां पर ग्रामीणो व भामाशाह परिवार की महिलाओं ने उनका स्वागत किया ओर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

कैलाशनगर में उमड़ा जनसैलाब: ग्रामीण सेवा शिविर बना समस्याओं का ‘काल’, हाथों-हाथ मिला समाधान

संभागीय आयुक्त की पैनी नजर: विकास कार्यों की खुली पोल, तो मौके पर ही...

सिरोही में शिक्षा की नई किरण: केंद्रीय विद्यालय का भव्य आगाज, सांसद लुम्बाराम के प्रयासों से साकार हुआ सपना

प्रवेशोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा...

सेवा ही धर्म: रेवदर के भारती हॉस्पिटल ने पेश की मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल

मात्र दो हजार रुपए में ८ नॉर्मल डिलीवरी करवाकर बचाई खुशियां, आर्थिक तंगी से...

11 बहनों के इकलौते भाई ने त्यागा संसार: हर्षित बने मुनिराज हीतगुणरत्नविजय, दीक्षा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

आचार्य रविरत्नसूरीजी के सानिध्य में संपन्न हुई ऐतिहासिक संयम दीक्षा, परिवार के ७वें सदस्य...