भीनमाल। होली के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, एसडीएम आइएएस मोहित कासनियां व थाना अधिकारी रामेश्वरलाल भाटी की मौजूदगी आयोजित हुई। जिसमे होली व रमजान के पर्व के तहत जुम्मे की नमाज के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को आमजन से सहयोग की अपील की है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने कहा कि अबकी बार होली व रमजान का पर्व साथ साथ है। शांति व भाईचारे को लेकर भीनमाल की विशेष पहचान व साख है, उन्होंने इसी परंपरा को बरकरार रखने की बात कही। यादव ने कहा कि होली, शीतला सप्तमी व रमजान के पर्व के तहत धुलहरी, घोटा गैर, मेले व जुम्मे की नमाज के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में दोनों पक्षों से पुलिस प्रशाशन का सहयोग करने ओर गेर मार्ग पर विद्युत तार व गोवंश सहित अन्य अवरोधक को हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों का सहयोग लेने की हिदायत दी।

एसपी ने अपराधों की रोकथाम के लिए बंद कैमरों को चालू करवाने के लिए व्यापारियों व दानदाताओं से सहयोग की अपील की। एसपी ने बाहरी लोगों के पुलिस वेरिफिकेशन के लिए संबंधित फैक्ट्री व प्रतिष्ठान के मालिक को पुलिस थाना द्वारा फाॅर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसमे स्टाॅफ की पूरी जानकारी भरकर पुलिस थाना में जमा करवाना होगा, ताकि एप के माध्यम से उसकी क्राइम हिस्ट्री मिल सके।
एसपी ने आपातकाल के दौरान सहयोग के लिए 112 पर तत्काल काॅल करने पर तत्काल सहायता दी जाएगी। इसके सभी परिवार के सदस्यों को एप लोड करने का सुझाव दिया। एसपी ने अवैध शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसकी रोकथाम के लिए तत्काल सूचना पुलिस को देने ओर अवैध कारोबार से बनाई गई संपति को फ्रिज करवाने की सूचना भी पुलिस की दी जाए, ताकि नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए।
एसपी ने दुर्घटनाओं में मौत की घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट व नियमित सीट बेल्ट का उपयोग करने व शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की। एसडीएम मोहित कासनियां ने कैमरे सहित सुविधाओं में सहयोग का आश्वासन देते हुए होली की शुभकामनाएं दी। अंत में थाना अधिकारी रामेश्वरलाल भाटी ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर खेमराज देसाई, महेंद्र सोलंकी, राव वचनसिंह, प्रेमाराम बंजारा, जोरावरसिंह राव, सरोज बाफना, श्रवणसिंह राव, रणजीत परमार, हेमलता जैन, ओटाराम मेघवाल, मुस्ताक खा, भरतसिंह भोजानी, किशोर सांखला, हक सिंह राव, जरूपाराम माली, नरपतसिंह लोल, साजनराम विश्नोई, लोकेंद्रसिंह राव, दिनेश सिंह सोलंकी, मीठालाल जांगिड़, हकसिंह जे राव व विक्रमसिंह सहित भाटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां