Homeन्यूज़भीनमालः श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ, डॉ. कुमार विश्वास प्रस्तुत...

भीनमालः श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ, डॉ. कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे अपने-अपने राम कार्यक्रम

Published on

Bhinmal: First anniversary of Shri Neelkanth Mahadev Temple भारत के सबसे महंगे कथाकार कवि भीनमाल में, मोदी फेम प्रेमसिंह राव का बेहतरीन नवाचार, स्कूल ऑफ राम और आधुनिक रोबोट की लॉचिंग प्रोग्राम का होगा प्रजेंटेशन

ऐतिहासिक पुराण प्रसिद्ध नगरी भीनमाल जो कि राजा भोज और पाटन नरेश सोलंकी सिद्धराज की राजधानी रही और मारवाड़ में राठौड राज सिंहासन में रावों की जागीर रही भीनमाल नगरी में बारम्बार इतिहास को दोहराया जा रहा है। भीनमाल केे ओबावत राव परिवार की ओर से 15 सौ सालों के बाद भगवान नीलकंठ के मंदिर का जीर्णोद्वार का कार्य करवाया गया है। जिसपर 100 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की गई है। प्राण प्रतिष्ठा के एक साल होने पर प्रथम वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस बार भारत के सबसे महंगे कवि डॉ. कुमार विश्वास भीनमाल में तशरीफ ला रहे है।

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में राष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में आगामी ७ से ९ फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमो को लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भीनमाल शहर में राष्ट्रकवि की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर लोगों को भारी उत्साह नजर आ रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर प्रांगण में विशाल पांडाल बनकर तैयार हो चुका है।

नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रेमसिंह राव बताते है कि

मंदिर निर्माता मुफतसिंह ओबावत के पुत्र प्रेमसिंह राव ने बताया कि आगामी ७ से ९ फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राव ने बताया कि दिनांक ७ से ९ फरवरी तक दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम आयोजन होगा। 8 फरवरी को सवेरे 11 से 1 बजे तक स्कूल ऑफ राम द्वारा रामायण सेंटर खोला जाएगा। इसमें युवाओं को प्रभु श्री राम के जीवन को आदर्श मानते हुए लाइफ मैनेजमेंट एवं रामायण में समाहित आधुनिक विज्ञान के कुछ पहलू के बारे में जानकारी दी जाएंगी। दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम का कार्यक्रम होगा।

आपको बता देते है कि ९ फरवरी को सवेरे 11 से 1 बजे तक एक आधुनिक रोबोट की लांचिंग एवं रोबोटिक्स की कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें लोगों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी दी जाएंगी। दोपहर 1 से 5 बजे तक कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियो जोरों पर चल रही है।
रामकथा को लेकर तैयार पांडाल।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, वर्षों बाद मुख्य मार्ग हुआ सुगम: बडगांव में अब दौड़ेगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

सड़क चौड़ी होने से पुरानी आबादी के हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत; ग्राम...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...