नामांकन जांच पूरी: मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी की वैध प्रत्याशियों की सूची, उपाध्यक्ष पद पर केवल एक नामांकन
भीनमाल (सर्कल न्यूज)। अभिभाषक संघ भीनमाल के वर्ष 2026 के चुनावों की तस्वीर अब साफ होने लगी है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ने उम्मीदवारों की अनुमोदित (Approved) सूची जारी कर दी है। इस बार बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कडा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां पांच दिग्गज वकील आमने-सामने हैं।
पारदर्शिता के साथ हुई नामांकन जांच मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अजमत अली सैयद और निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता चिराग बोहरा ने शुक्रवार को प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की। जांच प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन करते हुए सही पाए गए नामांकनों की संयुक्त सूची जारी की गई।
किस पद पर कौन है मैदान में?
- अध्यक्ष पद: इस सबसे प्रतिष्ठित पद के लिए पांच उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें राव अशोक सिंह ओपावत, राहुल गोस्वामी, रघुनाथ विश्नोई, टीकम सिंह सिसोदिया और ललित भंडारी शामिल हैं।
- उपाध्यक्ष पद: इस पद के लिए मोहम्मद युनुस का एकल नामांकन पत्र सही पाया गया है।
- सचिव पद: सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां कमलेश कुमार मेघवाल और श्रवण कुमार ढाका के नामांकन सही पाए गए हैं।
जल्द जारी होगा चुनाव कार्यक्रम मुख्य चुनाव अधिकारी अजमत अली सैय्यद ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया की तारीखें और अगले चरणों की जानकारी संघ कार्यालय द्वारा शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी। इधर, सूची जारी होते ही कोर्ट परिसर में वकीलों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं और सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां