बागरा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर द्वारा अवैध गतिविधियों के विरूद्ध ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के बदमाशान के विरूद्ध कार्यवाही के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर एवं गौतम जैन वृताधिकारी वृत जालोर के सुपरविजन में बागरा थानाधिकारी ने जोरदार कार्यवाही कर हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है।

थानाधिकारी बागरा मोहनलाल गर्ग नि.पु. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 23.02.2025 को मानसिंह अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज सियाणा पुलिस थाना बागरा ने बताया कि देवीसिंह पुत्र शम्भूसिंह जाति राजपूत, निवासी चांदणा पुलिस थाना बागरा ने रावणा राजपूत समाज के वॉटसअप ग्रुप पर गलत ऑडियो बनाकर वायरल किया, जिस पर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सरहद चांदणा से हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह को धारा 126ए, 170 बीएनएसएस 2023 में गिरफ्तार कर एवं गैरसायल आले दर्जे का आदतन शराबी एवं हिस्ट्रीशीटर होने से होली के पर्व पर अशान्ति पैदा करने की संभावना थी। कार्यपालक मजिस्ट्रेट जालोर को पेश किया, जहां से गैरसायल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
इस सफल और त्वरित कार्यवाही में बागरा थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग निपु, सहित मांगीलाल हैडकानि., आसुसिंह कानि सहित टीम का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां