जालोर से सिरोही जा रही स्विफ्ट कार से 24.1 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त।
बाकरा। जालोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बागरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एमडीएमए (मोली) की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ और एक स्विफ्ट कार जब्त की है।
दरगाह के पास घेराबंदी कर पकड़ा वृत्ताधिकारी गौतम कुमार जैन के सुपरविजन और थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 02 मई 2026 को सरहद काणदर में दरगाह के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान जालोर से सिरोही की तरफ जा रही एक गुजरात नंबर की स्विफ्ट कार (GJ 01 RE 6293) को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में सवार दो युवकों के पास से कुल 24.1 ग्राम अवैध एमडीएमए (मोली) बरामद हुई।
सूरत के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
- सागरा मयूर: पुत्र नारायण भाई हीरागर (28), निवासी चुरा (बाकरा), हाल निवासी पूणागांव रोड, सूरत। इनके पास से 11.6 ग्राम एमडीएमए मिली।
- ईटालिया अल्पेश भाई: पुत्र बाबू भाई पटेल (25), निवासी प्रभुदर्शन सोसायटी, पूणागांव, सूरत। इनके पास से 12.5 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज आरोपियों के पास मादक पदार्थ के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर थाना बाकरा में धारा 8/22 और 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी मोहनलाल, हेड कांस्टेबल मांगीलाल, कांस्टेबल गौतमचंद, मनीष देवासी और नरेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां