अवैध मादक पदार्थ सप्लायर लंबे समय से था फरार; रोहट (पाली) से दस्तयाब
| रिपोर्टर: सर्कल न्यूज़ नेटवर्क टीम | स्थान: जालोर/बागरा | तारीख: 18 नवम्बर |
जालोर: जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशों पर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर नकेल कसने के अभियान के तहत बागरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बागरा ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अवैध मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी पर ₹5,000/- का इनाम भी घोषित था।
पाली से पकड़ा गया वांछित अपराधी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में, थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग (निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 151, दिनांक 03.08.2024, धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी पृथ्वीराज पुत्र बृजलाल (उम्र 29 साल, निवासी: विश्नोईयों की ढाणी, दलपतगढ़, पुलिस थाना रोहट, जिला पाली) को रोहट (पाली) से दस्तयाब किया। आरोपी को 17.11.2025 को गिरफ्तार किया गया।
डोडा पोस्त खरीद-फरोख्त पर गहन अनुसंधान
गिरफ्तार मुलजिम पृथ्वीराज से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया गया है। अनुसंधान के बाद आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेसी) में भेज दिया गया।
🚨 गिरफ्तार मुलजिम:
पृथ्वीराज पुत्र बृजलाल जाति विश्नोई (उम्र 29 साल), निवासी विश्नोईयों की ढाणी, दलपतगढ़, पुलिस थाना रोहट, जिला पाली।
👮♀️ कार्यवाही करने वाली टीम:
- मोहनलाल गर्ग (निरीक्षक, थानाधिकारी)
- दिनेश कुमार (कानि. 322)
- नरेन्द्रसिंह (कानि. 899)
- गोतम चन्द (कानि. 1054)(पुलिस थाना बागरा, जिला जालोर)







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां