Homeराजस्थानजयपुर"ऑपरेशन नीलमिणि: ANTF के 'मोगली' जांबाज ने जंगल में बिछाया जाल, 8...

“ऑपरेशन नीलमिणि: ANTF के ‘मोगली’ जांबाज ने जंगल में बिछाया जाल, 8 महीने की तपस्या के बाद नशेतस्कर सुनील को दबोचा”

Published on

Circle News Network | जयपुर/नीमच

राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर आतंक का दूसरा नाम बन चुका एक ऐसा अपराधी, जिसके नाम से ही कानून की रूह कांपती थी, आखिरकार कानून के लंबे हाथों की गिरफ्त में आ ही गया। यह कहानी है ‘ऑपरेशन नीलमिणि’ (Operation Neelmani) की, जिसमें नशा विरोधी दस्ते (ANTF) ने वह कर दिखाया जो अब तक नामुमकिन सा लग रहा था।

अति वांछित, अंतरराज्यीय कुख्यात तस्कर सुनील (27) पुत्र कालुलाल, निवासी गमेजीपुरा (जीरन, नीमच, मध्य प्रदेश) को ANTF ने एक फिल्मी पटकथा जैसी कार्रवाई में दबोच लिया। आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में चली इस मुहिम ने साबित कर दिया कि नशा तस्कर चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, एक दिन उसे खाकी के सामने झुकना ही पड़ता है।

27 साल की उम्र, 19 संगीन अपराधों का ‘दबंग’ तस्कर

आईजी विकास कुमार ने बताया कि सुनील कोई मामूली अपराधी नहीं है। इतनी कम उम्र में उस पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और एनसीबी (NCB) के कुल 19 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी जैसे संगीन धाराओं में लिप्त सुनील शुरुआत में तस्करों की गाड़ियों को एस्कॉर्ट (ESCORT) करने का काम करता था। पुलिस से बचने में माहिर यह ‘खिलाड़ी’ धीरे-धीरे खुद इतना बड़ा नशा माफिया बन गया कि बड़े-बड़े तस्कर उसे ‘सुरक्षा कवच’ मानकर मोटी रकम देने लगे।

पुलिस को देखते ही ‘फायर’ करने का था दुस्साहस

सुनील की पहचान ही उसकी ‘गोलीबारी’ थी। पाली के सांडेराव, देसूरी और प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी से लेकर अपने गृह क्षेत्र जीरन तक, जब भी पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, उसने सीधा फायर झोंका और जंगल के रास्ते ओझल हो गया। उसकी इसी ‘साहसिक’ (दुस्साहसी) प्रवृत्ति के कारण वह टॉप-25 नशा तस्करों की सूची में शामिल हो गया था।

‘ऑपरेशन नीलमिणि’: जब वर्दीधारी बना ‘चरवाहा’

सुनील को पकड़ने के लिए ANTF ने बिसात बिछाई। आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी अपने घर पर नहीं रहता था। वह जंगल में पेड़ों पर निशान लगाकर अपनी पत्नी से खाना मंगवाता था।

  • जंगल का ‘मोगली’: ANTF के एक जांबाज जवान को 15 दिन पहले ही ‘चरवाहे’ के भेष में उस दुर्गम इलाके में तैनात किया गया।
  • टेक्निकल जाल: जवान ने इलाके की हर गतिविधि को ट्रैक किया। पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड के माध्यम से वह सूचनाएं ले रहा है।
  • कुदरत का साथ: जिस रात टीम ने धावा बोला, भारी बारिश हो रही थी। यह बारिश ANTF के लिए वरदान साबित हुई। बारिश के कारण सुनील जंगल न जाकर घर में ही रुक गया।

ड्रम के पीछे दुबका था ‘शेर’

जब टीम ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और दरवाजा खटखटाया, तो सुनील घर के अंदर एक बड़े ड्रम के पीछे रजाई ओढ़कर दुबका हुआ था। शुरुआत में उसने अपना नाम दिनेश बताया, लेकिन जैसे ही सख्ती हुई, वह टूट गया। उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और टीम उसे लेकर सुरक्षित स्थान की ओर निकल गई।

प्रतापगढ़ पुलिस और ANTF की जांबाजी

इस पूरी कार्रवाई में प्रतापगढ़ पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा। मध्य प्रदेश के दुर्गम रास्तों और पहाड़ियों की जानकारी के साथ प्रतापगढ़ पुलिस ने ANTF को सुनील के ठिकाने तक पहुँचने में बड़ी भूमिका निभाई।

सम्मान और संकल्प

आईजी विकास कुमार ने कहा कि इस साहसी ऑपरेशन में शामिल पूरी टीम को जल्द ही एक विशेष समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, आमजन से अपील की गई है:

“तुम मुझे सूचना दो, मैं तुम्हें नशे से आजादी दूंगा।” किसी भी जानकारी के लिए ANTF कंट्रोल रूम 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...