सुंधा पर्वत स्थित अखिल भारतीय रावणा राजपूत धर्मशाला में 22 और 23 मई को वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में समाज के गौरवशाली इतिहास और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
- 22 मई: भव्य भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक ओम प्रकाश प्रजापत जसोल बालोतरा एण्ड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे।
- 23 मई: धर्मशाला वार्षिक महोत्सव, प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मान, और भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होगा।
प्रमुख अतिथियों में: श्री केशर सिंह जी RAS (उप निदेशक, कृषि विपणन विभाग जयपुर), श्री रणवीर सिंह जी परिहार RAS (सब रजिस्ट्रार जयपुर), रावणा राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, विधायक जब्बर सिंह सांखला, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, जिला अध्यक्ष राजू सिंह सोलंकी, धर्मशाला अध्यक्ष जसराज सिंह राठौड़ मेड़ा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन की जानकारी धर्मशाला प्रचार मंत्री शिव सिंह चौहान बड़गांव / सुंधा पर्वत ने साझा की। समाज के विकास, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह का समाजजनों से बड़े स्तर पर सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है।



