Homeराजस्थानवैष्णव ने किया जयपुर का दौरा: रेलवे को दिया 'अमृत' बूस्टर, वंदे...

वैष्णव ने किया जयपुर का दौरा: रेलवे को दिया ‘अमृत’ बूस्टर, वंदे भारत ट्रेन का शेड भी मिला

Published on


जयपुर, राजस्थान: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर का दौरा किया। उन्होंने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत चल रहे रेलवे के पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिससे जयपुर के रेल नेटवर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।

खातीपुरा स्टेशन से शुरू हुआ दौरा

वैष्णव ने सुबह एक स्पेशल ट्रेन से रेवाड़ी-खातीपुरा रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान वे खातीपुरा स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बन रहे ट्रेन मेंटेनेंस शेड के मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस शेड की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

वंदे भारत को मिला नया शेड

रेल मंत्री ने जयपुर के कोच केयर कॉम्प्लेक्स में वंदे भारत और अन्य ट्रेनों के रखरखाव के लिए बने एक नए शेड का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां 4 टियर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए गए टॉयलेट और ब्रेक वैन मॉडीफिकेशन का भी जायजा लिया।

हेरिटेज को ध्यान में रखकर हो रहा विकास

वैष्णव ने जयपुर स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि यह जयपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि बीकानेर-दिल्ली और जोधपुर-दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेनें शुरू होंगी। इसके अलावा, जैसलमेर और दिल्ली के बीच एक ओवरनाइट ट्रेन भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

उन्होंने जयपुर के आसपास के स्टेशनों जैसे गांधीनगर और खातीपुरा के नाम में ‘जयपुर’ जोड़ने का प्रस्ताव दिया और कहा कि स्थानीय लोग इस पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने और शहर के रेल फाटकों को खत्म कर अंडरपास और रोड ओवर ब्रिज बनाने के निर्देश भी दिए।

जयपुर के बाद, उन्होंने गांधीनगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जयपुर की स्थापत्य कला और हेरिटेज को ध्यान में रखकर स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए इस कार्य का उद्घाटन भी जल्द ही किया जाएगा।

इस दौरे के दौरान, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...