Homeन्यूज़ब्लॉक सीएमएचओ ने 108 एम्बुलेंस का किया औचक निरीक्षण, एम्बुलेंस संचालन में...

ब्लॉक सीएमएचओ ने 108 एम्बुलेंस का किया औचक निरीक्षण, एम्बुलेंस संचालन में पकड़ी गंभीर अनियमितताएं

Published on

भीनमाल सरकारी अस्पताल लोकेशन से संचालित आपातकालीन वाहन 108 एम्बुलेंस का ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. दिनेश जाम्भाणी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। एम्बुलेंस के संचालन में भारी अनियमितताएँ पकड़ी गई, जिसे डॉ. जाम्भाणी ने ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दर्ज करते हुए संचालक कम्पनी जीवीके के ज़िला इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से दूरस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एएलएस वाहन पर तो चालक और नर्सिंग स्टाफ़ दोनो उपलब्ध मिले लेकिन एक अन्य बीएलएस वाहन पर ना तो चालक मिला और ना ही नर्सिंग स्टाफ़ ड्यूटी पर मिले, जिस पर ब्लॉक सीएमएचओ ने ज़िला इंचार्ज को लताड़ लगाई।

सर्कल न्यूज

गाड़ियों के ड्राइवर ही लॉग बुक व उपस्थिति की जांच करने पर पाया कि ईएमटी और पायलट 15-15 दिन एंबुलेंस संभाल रहे है, जबकि नियमानुसार प्रतिदिन 12 घंटे में ड्यूटी बदलनी चाहिए। इस लापरवाही की वजह से मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है। इस सम्बंध में 108 एंबुलेंस के जालोर इंचार्ज से बात करने पर वो संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दे पाया।

बीएलएस एम्बुलेंस दासपा लोकेशन भी सरकारी अस्पताल भीनमाल खड़ी मिली जबकि उसकी लोकेशन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दासपा पर आवंटित है। इस सम्बंध में वाहन चालक को पूछने पर उसने बताया कि ज़िला समन्वयक के कहने से यहाँ वाहन खड़ा किया गया है जबकि दासपा के आसपास के क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन सुविधा के लिए आमजन को असुविधा हो सकती है।

इस वाहन को जाँचने पर भी चालक मिला लेकिन उस पर भी ईएमटी अवकाश पर मिला। जिस पर भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही समबंधित सीएचसी और पीएचसी प्रभारी को भी राज्य सरकार के नियमानुसार एम्बुलेंस का नियमित रूप से प्रति 15 दिन में चेकलिस्ट अनुसार निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को निर्देश दिए।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

पावन पर्व गुरु पूर्णिमा: जालोर के 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर गूंजेगा ‘गुरु वंदन’, सेवाडिया के भक्तो में रोष, संत-महात्माओं का होगा राज्य सरकार...

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का विशेष संदेश सौंपकर किया जाएगा पूज्य संतों का सम्मान प्रशासन...

शिविर में रोशनी बनकर आई ‘आयुष्मान’ योजना: इंद्रा देवी को मिला नया जीवन और आर्थिक संबल

रानीवाड़ा (जालौर)। गरीबी और बीमारी जब एक साथ दस्तक देती हैं, तो साधारण परिवार...

114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था ‘मौत के सामान’ की सप्लाई

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त; डावल निवासी...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...