Homeन्यूज़माउंट आबू के लिए अब 'शॉर्टकट' नहीं, विकास का 'हाईवे' बनेगा: 325...

माउंट आबू के लिए अब ‘शॉर्टकट’ नहीं, विकास का ‘हाईवे’ बनेगा: 325 करोड़ के प्रोजेक्ट को पंख

Published on

बड़ी खबर: सांसद लुम्बाराम चौधरी की पैरवी के बाद DPR के टेंडर जारी, जयपुर पहुंची फाइल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क सिरोही/आबूरोड। आजादी के बाद से जिस सड़क का सपना सिरोही और रेवदर की जनता देख रही थी, अब वह हकीकत में बदलने जा रहा है। दिल्ली-कांडला फोरलेन को सीधे पर्यटन नगरी माउंट आबू से जोड़ने के लिए गुलाबगंज से माउंट आबू तक 325 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सड़क का निर्माण होगा। सांसद लुम्बाराम चौधरी के प्रयासों से इस प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंसी और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के टेंडर खोल दिए गए हैं। अब वर्क ऑर्डर जारी होने के लिए फाइल जयपुर मुख्यालय पहुंच चुकी है।

दूरी होगी आधी, समय की भारी बचत अभी सिरोही से माउंट आबू जाने के लिए यात्रियों को वाया आबूरोड होकर 100 किमी का लंबा चक्कर काटना पड़ता है। इस नई सड़क के निर्माण के बाद यह दूरी घटकर मात्र 55 किमी रह जाएगी। यानी सीधे 45 किमी की कमी आएगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों का समय और ईंधन दोनों बचेगा।

इनका संघर्ष हुआ सफल इस सड़क की मांग पिछले साढ़े सात दशकों से की जा रही थी। इसके लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले स्व. कान्तिलाल दोषी, बाबूलाल मुथा और पत्रकार तुलसीराम चौहान की मेहनत अब रंग लाती दिख रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि डबल इंजन सरकार ने इस लंबित मांग को स्वीकार कर दिवंगत संघर्षियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।


सड़क की खासियतें:

  • लागत: ₹325 करोड़ (अनुमानित)
  • प्रकार: अत्याधुनिक डबल पेवर (सपाट मार्ग)
  • कनेक्टिविटी: दिल्ली-कांडला फोरलेन से सीधा जुड़ाव।
  • फायदा: रेवदर और सिरोही क्षेत्र के आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार।

अधिकारियों ने पैदल नापा रास्ता प्रोजेक्ट की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) सिरोही के XEN दामोदर देवासी और आबूरोड के XEN रमेश कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पैदल सर्वे किया है। अधिकारियों ने सड़क के एलाइनमेंट और तकनीकी पहलुओं को बारीकी से परखा है।


[सांसद का कहना]

“हमारा लक्ष्य सिरोही के हर क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ना है। गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय व्यापार की तस्वीर बदल देगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही धरातल पर काम दिखेगा।” — लुम्बाराम चौधरी, सांसद, जालोर-सिरोही


सर्किल न्यूज नेटवर्क

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, वर्षों बाद मुख्य मार्ग हुआ सुगम: बडगांव में अब दौड़ेगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

सड़क चौड़ी होने से पुरानी आबादी के हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत; ग्राम...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा ज़बरदस्त रोमांच, गोविंदों की टोली ने हवा में बनाई मानव पिरामिड की मीनार

रानीवाड़ा के गरबा चौक में उमड़ा जनसैलाब, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से...