गुजरात के पोरबंदर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्थान के एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सभी लोग भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कार में कुल सात लोग सवार थे। विशावड़ा हाईवे के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान गणेशराम हरजीजी माडी (76 वर्ष) और पधनदेवी नागजीजी माडी (60 वर्ष) के रूप में हुई है।
हादसे में नागजीराम हरजीजी माडी (72 वर्ष), महनलाल नागजीजी माडी (33 वर्ष), अर्जुनकुमार मावराम माडी (35 वर्ष), परलाल तगाराम माडी (33 वर्ष) और शिवराम अर्जुनकुमार माडी (8 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभी पूरी जानकारी नहीं है। मृतक माड़ी या मोदी है। कौनसे गांव के है। आप जुड़े रहे। शीघ्र ही जानकारी मिलेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां