सरवाना। जालोर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत सरवाना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामजीवन उर्फ जीवणाराम पुत्र विरधाराम, जाति विश्नोई, निवासी सुराचन्द, थाना सरवाना के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोर्ट केस संख्या 1154/2014 धारा 457 भादंसं के तहत एसीजेएम कोर्ट सांचौर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।
दिनांक 11 जून 2025 को थाना प्रभारी सुरजभानसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खासरवी स्थित माताजी मंदिर के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। वारंटी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवडदान रतनू एवं सहायक पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम में कानि. सचिन कुमार (211), मानाराम (82), गिरधर सिंह (323), पुजा माकन (672) और चालक गोविंदराम (736) शामिल रहे। खास बात यह रही कि आसूचना संकलन में कानि. सचिन कुमार की विशेष भूमिका रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां