Homeभीनमालगौसेवा में समर्पित हुई श्रद्धांजलि: स्व. सोमतमल सोलंकी की पुण्यस्मृति में गौशाला...

गौसेवा में समर्पित हुई श्रद्धांजलि: स्व. सोमतमल सोलंकी की पुण्यस्मृति में गौशाला को भेंट किया नया ट्रैक्टर

Published on

भीनमाल के समाजसेवी व भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री की स्मृति में भगवती ऑटो एजेंसी परिवार ने पेश की अनूठी मिसाल, श्री गोविंद गौ सेवा समिति सेवड़ी को सौंपा ट्रैक्टर

भीनमाल। समाजसेवा, जनहित और गौसेवा के प्रति समर्पित भाव को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय भगवती ऑटो एजेंसी भीनमाल द्वारा समाजसेवी एवं भाजयुमो जालोर के पूर्व जिलामंत्री स्वर्गीय सोमतमल सोलंकी की पुण्यस्मृति में श्री गोविंद गौ सेवा समिति सेवड़ी को गौसेवा के लिए नया ट्रैक्टर भेंट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजबंधु, गौभक्त एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वर्गीय सोमतमल सोलंकी को क्षेत्र में एक मिलनसार, हंसमुख एवं समाजहित के लिए सदैव तत्पर युवा नेता के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। माली समाज सहित सर्वसमाज में उनकी विशेष लोकप्रियता थी।

समाजसेवा से बनाई थी अलग पहचान

स्वर्गीय सोमतमल सोलंकी ने युवा अवस्था में ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। भीनमाल नगरपालिका चुनाव में उनकी धर्मपत्नी भाजपा से पार्षद निर्वाचित हुई थीं। अपने सरल स्वभाव, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के कारण उन्होंने भीनमाल एवं बागोड़ा क्षेत्र में लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया था। वे व्यवसाय के सिलसिले में नियमित रूप से बागोड़ा आते-जाते थे, जहां वे मैसी ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता के रूप में कार्यरत थे। कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना में उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई थी।

गौसेवा के काम आएगा ट्रैक्टर

भामाशाह परिवार द्वारा गौशाला को दान किया गया ट्रैक्टर गौसेवा और गौशाला संचालन में उपयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे स्वर्गीय सोमतमल सोलंकी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए दानदाता परिवार की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, भीनमाल डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया, माली समाज धर्मशाला अध्यक्ष भंवरलाल माली, भाजपा जिलामंत्री गोपालसिंह परमार, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, सेवड़ी सरपंच माधोसिंह, पूर्व सरपंच सावलाराम परिहार व गौशाला समिति अध्यक्ष शैतानसिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गौभक्त उपस्थित रहे।

भावुक माहौल में दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सोमतमल सोलंकी के व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सोलंकी ने कम उम्र में समाज और संगठन के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। अंत में गौशाला समिति एवं समाजबंधुओं द्वारा भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा के इस कार्य को प्रेरणादायी बताया गया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...

गलत संगत व तनाव से दूर रहें युवा, जिंदगी अनमोल है’

हैप्पी पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर: सिविल न्यायाधीश साक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए...