सांचोर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, और ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब माफियाओं, वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचैर के सुपरविजन में कार्बले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर, देवेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सांचोर को बडी सफलता हाथ लगी है।
देवेन्द्रसिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा पुलिस थाना सांचोर के प्रकरण संख्या 120 दिनांक 16.03.2022 धारा 19ध्54, 14ध्57 राज.आबकारी एक्ट 1950 पुलिस थाना सांचोर, जिला जालोर में तीन साल से फरार वांछित आरोपी सुनिल कुमार पुत्र धीराराम जाति विश्नोई उम्र 40 साल, निवासी मीरपुरा पीएस करडा जिला जालोर को दिनांक 16.03.2025 को भरसक प्रयास कर दस्तयाब किया बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया, आरोपी से विस्तृत अनुसंधान जारी है।
इस कार्यवाही में देवेन्द्रसिंह थानाधिकारी के अलावा कालुदान हैडकानि, मांगाराम कानि, दिनेश कुमार कानि, मालाराम कानि, मांगीलाल कानि की भूमिका रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां