Homeन्यूज़मेघवाल बस्ती में 84 वें यज्ञ का आयोजन,समानता के संदेश के साथ...

मेघवाल बस्ती में 84 वें यज्ञ का आयोजन,समानता के संदेश के साथ व्यसन, मांसाहार त्यागने का संकल्प

Published on

भीनमाल। सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा घर घर यज्ञ अभियान के माध्यम से समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिंदू समाज की स्थापना के लिए संचालित अभियान के तहत स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित स्थित मेघवाल बस्ती में 84 वें यज्ञ का आयोजन हुआ।

सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य नरिंगाराम पटेल ने बताया कि यज्ञ में निंबाराम मेघवाल सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। यज्ञ की समाप्ति पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर दर्जनों लोगो ने मांस शराब, बीड़ी व गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रतिदिन भगवान को मंत्रो या माला आदि फेर कर याद करने एवम पशु,पक्षी, गौमाता आदि के लिए यथा सामर्थ्य चारे, पानी व दाने आदि की व्यवस्था करने का भी संकल्प लिया।

इस दौरान संघ से जुड़े सुरेश पारिक व भाजपा नेता भरतसिंह राव ने सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र की मजबूती के लिए विचार व सुझाव रखे। इस अवसर पर वालाराम मौर्य, राव नरपतसिंह आर्य, किशनाराम माली, राजूसिंह माली, शंकरलाल गहलोत, अर्जुन जीनगर, निंबाराम मेघवाल, जेसाराम मेघवाल, सुरेश सोलंकी, रमेश माली, इंद्रसिंह राव, चंपालाल सोलंकी, मेवाराम राणा, पूरणसिंह राव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य द्वारा वैदिक रीति से करवाया।

ज्ञात रहे कि पिछले लंबे समय से भीनमाल व आसपास के गावों में सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा हिंदू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, व्यसन आदि को समाप्त कर समरस समाज की स्थापना व यज्ञ द्वारा धर्म जागरण का व्यापक स्तर पर प्रसार किया जा रहा है। जिसमें हर सप्ताह अलग अलग बस्तियों में यज्ञ का आयोजन कर राष्ट्र, समाज व धर्म की रक्षा का संदेश दिया जाता है, जिसके जन जागृति के रूप में सकारात्मक परिणाम भी समाज में देखने को मिल रहे है। व्यक्ति से व्यक्ति व समाज से समाज को जोड़ने हेतु घर घर यज्ञ अभियान ने सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में नगर में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
परबत सिंह राव
परबत सिंह रावhttps://circlenews.in
परबतसिंह राव भीनमाल के पास कोडिटा के रहवासी है। इन्होंने 3 अगस्त 1997 को दैनिक भास्कर से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। 22 साल लंबा अरसा दैनिक भास्कर के साथ गुजारने के बाद राजस्थाना पत्रिका और अब जागरूक टाईम्स में कार्य कर रहे है। इनके सम्पर्क 9414151901 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, वर्षों बाद मुख्य मार्ग हुआ सुगम: बडगांव में अब दौड़ेगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

सड़क चौड़ी होने से पुरानी आबादी के हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत; ग्राम...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...