नरसाना में भाजपा का मण्डल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा
भीनमाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत विधानसभा भीनमाल के नरसाना मण्डल मुख्यालय पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल, हीरालाल सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष परबतसिंह राठौड़, वर्ग प्रभारी एडवोकेट छैलपुरी गोस्वामी और प्रधान प्रतिनिधि जोगसिंह ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्य विस्तार ही संगठन की शक्ति
मुख्य वक्ता मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने 'कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि' विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि रामरथ यात्रा और एकता यात्रा ने देश में देशभक्ति का जज्बा जगाया। खण्डेलवाल ने जोर देकर कहा कि संगठन अब सर्वस्पर्शी होकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच रहा है। अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
जनकल्याणकारी योजनाओं से सशक्त हो रहा आमजन
द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि:
- केंद्र सरकार: प्रधानमंत्री जन धन, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं से गरीबों और कारीगरों का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है।
- राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई है। महिला सशक्तिकरण और बेरोजगारों के लिए लागू की गई नीतियां प्रदेश को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
इस अवसर पर मण्डल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां