जालोर जिले के झाब थाना क्षेत्र में ऑपरेशन संपोलिया के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती दिखाते हुए 608 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने प्रभूराम विश्नोई (29) निवासी जोगाऊ को गिरफ़्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सघन तलाशी अभियान में मिली सफलता
जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशानुसार मिशन मदमर्दन के तहत ऑपरेशन भौकाल और ऑपरेशन संपोलिया के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध स्थानों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।
ऐसे हुआ अपराध का पर्दाफाश
पुलिस ने सूचना के आधार पर झाब थाना क्षेत्र के जोगाऊ में रहवासी ढाणी में दबिश दी, जहां से 608 ग्राम डोडा पोस्त (चूरा) बरामद किया गया। इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक काबंले शरण गोपीनाथ आईपीएस के निकट सुपरविजन में अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरूण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही— 🔹 चन्द्र प्रकाश (कानि. 330) 🔹 अशोक कुमार (कानि. 290) 🔹 सुरेश कुमार (कानि. 1032) 🔹 नरपतसिंह (कानि. 1026) 🔹 भजनलाल (कानि. 996) 🔹 सोमी (महिला कानि. 557)
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के चलते अपराधियों में खलबली मची हुई है।
🔹 रिपोर्ट: झाब पुलिस थाना, जालोर







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां