30 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
सांचौर। ऑपरेशन भौकाल के तहत सांचौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 54 कार्टन तथा परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा कार जब्त की। जब्तशुदा शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकासकुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू व सहायक पुलिस अधीक्षक (वृताधिकारी) IPS काबंले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस थानाधिकारी देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुनमाराम, कांस्टेबल गोआराम, सेवाराम व चालक शिवकरण की टीम ने 5 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर जाखल नर्मदा नहर के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन चालक इनोवा क्रिस्टा (नंबर RJ-14-BK-9713) को भगाकर पास के खेत में ले गया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
तलाशी में कार से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 54 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं 19/54 और 14/57 में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।
जब्तशुदा सामग्री का विवरण:
- ट्रॉम्प्किन व्हिस्की की कुल 34 कार्टन
- रॉयल स्टैग व्हिस्की की कुल 20 कार्टन
- वाहन: इनोवा क्रिस्टा (RJ-14-BK-9713),
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां