सांचौर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में नकबजनी और चोरी की गैंग का पर्दाफाश के सम्बंध में चलाये गये भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर व कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम पर्यवेक्षण में सुरजभानसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना सरवाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या 23 दिनांक 22.02.2025 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस 2023 में दर्ज कर मुखबिर तन्त्र व तकनीकी/सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश करते हुए उक्त प्रकरण का खुलासा करने में कामयाबी हासिल हुई है।

जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि अज्ञात अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र मोहनलाल जाति पुरोहीत निवासी बालेरा को गिरफ्तार कर चुराया माल बरामद कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुराराम पुत्र धर्माराम जाति पुरोहीत निवासी बालेरा द्वारा दिनांक 22.02.2025 को थाना पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरे बालेरा गांव स्थित सूने मकान में अज्ञात मुलजिम द्वारा करीब 8-10 दिन पूर्व रात्रि में सोने चांदी के गहने तथा रूपये चुराकर ले गया है। जिस पर प्रकरण संख्या 23 दिनांक 22.02.2025 धारा 331(4),305(ए) वीएनएस 2023 में दर्ज कर माल मुलजिम एवं पतारसी शुरू की गयी।

बता देते है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए ज्ञानचन्द्र यादव पुलिस अधीक्षक, जालोर द्वारा कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर द्वारा मय टीम के तुरन्त घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एसओबी टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों का संकलन किया गया। आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी, आसूचना का संकलन किया गया। आसूचना के आधार पर उक्त घटना में दीपक कुमार को संदिग्ध मानकर उसके लोकेशन को ट्रेस किया गया तो पता चला कि दीपक कुमार गुजरात राज्य की तरफ भागने की फिराक में घूम रहा है।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए राजस्थान गुजरात बोर्डर स्थित सरहद भाटकी से पहुंच मुलजिम दीपक कुमार को दस्तयाब किया गया। अभियुक्त से गहनता एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ व अनुसंधान किया तो उक्त नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिस पर अभियुक्त को दिनांक 26.02.2025 को किया गिरफतार एवं प्रकरण में अन्य शरीक मुलजिमान के बारे में अनुसंधान जारी है। जिस पर जरीये खास मुखबीर बताया गया कि पिछले 10-15 दिन से संदिग्ध दीपक कुमार पुत्र मोहनलाल पुरोहीत निवासी बालेरा को किरण सोनी की सोने की दुकान सरवाना पर बैठे देखा गया है जिस पर उक्त दोनों दीपक कुमार व किरण सोनी पर नजर रखनी शुरू की गई तो किरण सोनी को बुलाकर मौखिक पुछताछ की गई तो करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवर तथा बोर, पुरानी कंटी, नंथ सोने के दीपक कुमार लेकर आया था तथा मेरे घर के गहनें गलाकर नये गहने बनाने है, जिस पर उनको गलाकर करीब चार तोला की नई कंटी बनाकर दी है तथा गोपनीय रूप से लोगों से पुछताछ की गई तो उक्त बात की पुष्टि हुई।
जिस पर अन्य संदिग्ध लोगों के साथ में दीपक कुमार से पुछताछ की गई तो पहले घटना से इन्कार करता रहा लेकिन कडाई से पुछताछ करने पर दीपक कुमार टूट गया तथा दीपक कुमार ने बताया कि किरण सोनी को मैने करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवर तथा बोर, पुरानी कंटी, नंथ सोने के देकर नई कंटी करीब 4 तोला की बनवाई है। नीजि कम्पनी की शाखा राह गुजरात से गोल्ड लोन रूपये प्राप्त कर मेरे खाते में जमा करवाये है।

जरिए बयान, आरोपी ने बताया कि उक्त घटना के करीब 20-25 दिन बाद मैने सुने पड़े कमलेश पुरोहीत निवासी बालेरा के मकान में भी चोरी की जिस पर प्रकरण संख्या 19 दिनांक 11.02.2025 धारा 331 (4),305 (ए) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया जिसमें भी प्रार्थी ने करीब 20 तोला सोना व दो किलोग्राम चांदी चोरी होना अंकित करवाया था। मुलजिम दीपक कुमार द्वारा दौराने पुछताछ बताया कि कमलेश कुमार पुरोहीत के घर से चोरी किया गया गहना सोने की कंटी, पेण्डल, चौन तथा चांदी की केवल तोडी थी जिसमें से सोने के गहने मैं दिनांक 04.02.2025 को नीजि कम्पनी की शाखा राह गुजरात से गोल्ड लोन करवाकर कुल 199000/- रूपये प्राप्त कर मेरे खाते में जमा करवाये है।
इस तरह मुलजिम दीपक कुमार द्वारा अपने ही रिश्तेदारों के सुन पड़े मकानों का अपने टेंट (मंडप) कार्य के आड़ में उक्त सुने मकान की रैकी कर किमती सामान मिलने को लेकर पुर्णतः आश्वसत होने पर नकबजनी की वारदात का अंजाम दिया है। दौराने अनुसंधान प्रार्थी पुराराम द्वारा चोरी हुए गहनों के सम्बन्ध में एफआईआर में अंकित गहनों में से सोने व चांदी के गहने पुनः मिलने के सम्बन्ध में रिपोर्ट पेश की है जिसके सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है।
अभियुक्त से गहनता एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ व अनुसंधान किया तो उक्त नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया जिस पर अभियुक्त को दिनांक 26.02.2025 को किया गिरफतार एवं प्रकरण में अन्य शरीक मुलजिमान के बारे में अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदातः- अभियुक्त द्वारा बालेरा स्थित सुने घर जिसमें किमती सामान व रूपये हो की रैकी कर उन घरों को चिन्हित कर रात्रि के समय बंद मकानों का ताला तोडकर उसमें प्रवेश कर चोरी करना, तथा घटना कारित करने के उपरांत मकान मालिक को पता चलने पर उनके साथ ही शरीक होकर प्रकरण की घटना के सम्बन्ध में प्रकरण पंजिबद्ध करवाना व स्वयं के स्तर पर माल मुलजिम तलाश पतारसी करने में प्रार्थी के साथ रहकर सहयोग कर गुमराह करना वगैरा।
कार्यवाही पुलिस टीमः-सुरजभानसिंह उनि थानाधिकारी सहित किशनलाल सउनि0, हुसैन खां सउनि0, चुन्नीलाल हैडकानि., भंवरलाल हैडकानि., गिरधरसिंह कानि., सुरेशकुमार कानि., जवाहरलाल कानि., कैलाश कानि., हनुमानाराम कानि., बाबुसिंह कानि., सचिन कानि., लादुराम कानि., ईश्वरसिंह कानि., पुनमाराम कानि., सुश्री पुजा मकानि., गोविन्दराम चालक, पुलिस थाना सरवाना तथा विशेष भुमिका में सुरजभानसिंह उनि थानाधिकारी सरवाना और सुरेश कुमार कानि., कैलाश कानि. की रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां