पुलिस ने 'ऑपरेशन धरपकड़' से लूटी गई सोने की चेन, नकद और वाहन बरामद किया | सांचौर में फिल्मी स्टाइल में दिया गया था वारदात को अंजाम | हिस्ट्रीशीटर पर 19 मामले दर्ज
सांचौर (राजस्थान): सांचौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, लूट के एक गंभीर मामले का महज 05 घंटे के रिकॉर्ड समय में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में क्षेत्र के कुख्यात हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भलाराम उर्फ सचिन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर सोने की चेन, नकद राशि और एक वाहन लूटने का आरोप था।
📌 क्या थी लूट की पूरी घटना?
घटना 10 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे सांचौर थाना क्षेत्र में हुई। प्रार्थी सुरेश कुमार विश्नोई निवासी सरनाउ ने पुलिस को बताया कि वह सांचौर में अपनी गाड़ी ठीक करवा रहा था। उसी समय, आरोपी बाबुलाल अपनी गाड़ी लेकर आया और जानबूझकर प्रार्थी की गाड़ी के आगे खड़ी कर दी। इसके बाद, बाबुलाल ने अपने अन्य दो साथियों— बदमाश सचिन उर्फ भलाराम और प्रकाश— को बुलाया, जो तुरंत गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।
तीनों मुलजिमों ने मिलकर प्रार्थी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान, भलाराम उर्फ सचिन और प्रकाश ने बलपूर्वक प्रार्थी के गले में पहनी तीन तोला सोने की चेन लूट ली। इसके बाद उन्होंने जबरदस्ती प्रार्थी को आगे से हटाया। तीसरा आरोपी बाबुलाल मौके का फायदा उठाकर प्रार्थी की जेब से गाड़ी की चाबी निकालकर, गाड़ी समेत उसमें रखे 50,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गया।
📌 पुलिस का त्वरित एक्शन और धरपकड़
इस गंभीर वारदात की रिपोर्ट 11 दिसंबर 2025 को सांचौर थाने में दर्ज की गई। लूट के बढ़ते मामलों को देखते हुए, आवडदान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर के निर्देश पर 'अभियान धरपक्कड़' चलाया गया। जयराम मुण्डेल उप अधीक्षक वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में नेमाराम निपु0 थानाधिकारी पुलिस थाना साचौर के नेतृत्व में तत्काल टीमें गठित की गईं।
पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। महज 05 घंटे की गहन छानबीन के बाद, पुलिस ने तीनों मुलजिमों को दस्तयाब कर लिया।
गिरफ्तार किए गए मुलजिमों का विवरण:
- भलाराम उर्फ सचिन (पुत्र रामुराम विश्नोई, 40 वर्ष, निवासी बी ढाणी)
- विशेष विवरण: यह क्षेत्र का हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध पहले से ही कुल 19 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
- बाबुलाल (पुत्र विंजाराम विश्नोई, 52 वर्ष, निवासी लोलो की ढाणी सांचौर)
- प्रकाश (पुत्र राणाराम विश्नोई, 20 साल, निवासी बी ढाणी सांचौर)
विस्तृत पूछताछ में, तीनों मुलजिमों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार किया।
📌 पुलिस टीम के सदस्य
इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:
- नेमाराम निपु0 थानाधिकारी
- मदनलाल सउनि0
- जेठाराम सउनि
- गोगाराम कानि0
- मांगाराम कानि0
- अशोककुमार कानि0
- शिवकरण कानि.
📌 आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में लूटा गया माल (मशरूका) और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन की बरामदगी के संबंध में आगे का अनुसंधान जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगने की उम्मीद है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां