बागरा (जालोर)। जालोर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन मदमस्त के तहत बागरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज विकास कुमार के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में की गई।
दिनांक 10 जून 2025 को पुलिस टीम ने बागरा कस्बे में दबिश देकर एक युवक वसीम अख्तर पुत्र अकलाक उम्र 20 वर्ष जाति कुरेशी मुसलमान, निवासी जसवंतपुरा (हाल निवासी मौक चौराहा, बागरा) को संदेह के आधार पर रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तेजधार लोहे का बड़ा छुर्रा बरामद हुआ, जिसकी कुल लंबाई 35.5 सेंटीमीटर व फन की धार 22 सेंटीमीटर मापी गई।
पूछताछ में युवक कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने हथियार को जब्त करते हुए प्रकरण संख्या 99/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बागरा पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम की दिशा में सख्त संदेश गया है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां