Homeजालोरबिजली कटौती और लाइनमैन की मनमानी: करवाड़ा व कोटड़ा के ग्रामीण परेशान

बिजली कटौती और लाइनमैन की मनमानी: करवाड़ा व कोटड़ा के ग्रामीण परेशान

Published on

रानीवाड़ा, 16 जुलाई। रानीवाड़ा तहसील के करवाड़ा और कोटड़ा गांवों के ग्रामीणों ने आज विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सैन को ज्ञापन सौंपकर दांतवाड़ा जीएसएस पर कार्यरत लाइनमैन सुरेंद्र को हटाने और अनियमित विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने की मांग की। अधिशासी अभियंता सैन ने ग्रामीणों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लाइनमैन की लापरवाही से आग का तांडव

ग्रामीणों ने बताया कि कल रात हुई बरसात के दौरान करवाड़ा में बलवंतसिंह और ओबाभारती गोस्वामी के कुएं पर शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग को फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने 33 केवी जीएसएस दांतवाड़ा पर फोन कर बिजली कटवाने का अनुरोध किया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन सुरेंद्र कुमार ने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद भी जब संपर्क नहीं हो सका, तो ग्रामीण मजबूरन वाहन लेकर दांतवाड़ा पहुंचे और तब जाकर बिजली कटवाई। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन की इस आधे घंटे की लापरवाही के कारण शॉर्ट सर्किट से लगी आग से काफी नुकसान हो गया।

अनियमित आपूर्ति से भी हाहाकार

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से भी वे बेहद परेशान हैं। आए दिन बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे उनके दैनिक कार्य और कृषि संबंधी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

अधिशासी अभियंता ने दिया आश्वासन

अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सैन ने ग्रामीणों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और लाइनमैन सुरेंद्र के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मलाराम बिश्नोई, पूर्व उप सरपंच पूनमचंद, बंशीलाल, हंसाराम, जोराराम, पाताराम, ओखाराम, जसाराम, भीमाराम, हरीसिंह, भरतसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...