Homeभीनमालअंडर-16 चैलेंजर प्रतियोगिता: टीम 'सी' और टीम 'बी' की शानदार जीत, मैदान...

अंडर-16 चैलेंजर प्रतियोगिता: टीम ‘सी’ और टीम ‘बी’ की शानदार जीत, मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Published on

भीनमाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में चौके-छक्कों की बरसात, अनिल बिश्नोई और गितेश पुरोहित ने जड़े अर्धशतक; मैच के दौरान मनाया गया फिरोज खान का जन्मदिन

सर्किल न्यूज नेटवर्क

भीनमाल। जिला क्रिकेट संघ जालोर के तत्वावधान में स्थानीय भीनमाल क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित की जा रही डीसीए जालोर अंडर-16 जिला स्तरीय चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन मंगलवार को कड़े मुकाबले देखने को मिले। चौके-छक्कों की गूंज और दर्शकों के हुड़दंग के बीच खेले गए लीग मैचों में टीम ‘सी’ और टीम ‘बी’ ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।

दिन का पहला मुकाबला डीसीए जालोर अंडर-16 ‘सी’ और ‘ए’ के मध्य खेला गया। जिसमें टीम ‘सी’ के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर रन बटोरे। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में टीम ‘सी’ ने स्कोर बोर्ड पर विशाल 186 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इसमें अनिल बिश्नोई ने सूझबूझ और आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनका अच्छा साथ निभाते हुए आयुष वैष्णव ने 44 और संजय कुमार ने उपयोगी 31 रन जोड़े।

लक्ष्य के दबाव में बिखरी टीम ‘ए’ भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ‘ए’ शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर महज 127 रन ही बना सकी। टीम ‘सी’ के गेंदबाज अभिषेक ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके चलते टीम ‘सी’ ने यह मैच 59 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

दूसरे मैच में पुरोहित का चला बल्ला, टीम ‘बी’ 26 रनों से जीती दोपहर बाद आयोजित दूसरे रोमांचक मुकाबले में डीसीए जालोर अंडर-16 ‘बी’ का सामना टीम ‘डी’ से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ‘बी’ ने संतुलित खेल दिखाते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गितेश पुरोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए, जबकि अरविंद कुमार ने 43 व भेरू सिंह ने 31 रनों का योगदान दिया।

जवाब में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ‘डी’ के बल्लेबाज रनों की गति बनाए रखने में नाकाम रहे और पूरी टीम 4 विकेट खोकर 127 रन ही बना पाई। टीम ‘बी’ के गेंदबाज हर्षित बुंकर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके और अपनी टीम की 26 रनों से जीत सुनिश्चित की।

मैदान पर कटा केक, दीं जन्मदिन की बधाइयां मैच के दौरान उस समय माहौल और भी खुशनुमा हो गया जब जालोर जिला क्रिकेट एकेडमी के प्रभारी व संघ के सक्रिय सदस्य फिरोज खान का जन्मदिन मैदान पर ही मौजूद सभी नन्हे खिलाड़ियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में केक काटकर मनाया गया। खिलाड़ियों ने करतल ध्वनि से अपने प्रभारी को बधाई दी।

इस खेल आयोजन के दौरान जिला क्रिकेट संघ जालोर के सचिव सतीश व्यास, सदस्य दिगम्बर सिंह, अशोक जाणी, मनीष चौधरी, जय वैष्णव, सुनील तिवारी एवं प्रदीप मेवाड़ा सहित कई वरिष्ठ खेलप्रेमी और दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में डटे रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

भीनमाल पैरामाउंट ने गाड़ा जीत का झंडा: सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में चैंपियन बनी स्कूल टीम

भीनमाल: शहर के पैरामाउंट स्कूल परिसर में खेल दिवस के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

फौतगी नामांतरण की एवज में पटवारी मांग रही थी 10 हजार की घूस, एसीबी ने कसा शिकंजा

भनक लगते ही नहीं ली रकम, लेकिन मांग के सत्यापन पर ब्यूरो ने दर्ज...

निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर: डोटासरा से मिलीं जालोर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल

जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में हुई अहम रणनीतिक चर्चा, संगठन की मजबूती और...

प्रशासनिक कसावट और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण रहेगी प्राथमिकता: रामलाल मीणा

भीनमाल में नए उपखंड अधिकारी ने संभाला कार्यभार, कार्यालय कर्मियों की बैठक लेकर दिए...

तस्करी की काली कमाई पर चला कानून का डंडा: भीनमाल में मादक पदार्थ तस्कर की 47.50 लाख की संपत्ति फ्रीज

एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट 68F के तहत...

जिला न्यायाधीश ने भीनमाल व सांचौर उप कारागृहों का किया औचक निरीक्षण, बंदियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

निरीक्षण: जिला न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने मंगलवार को भीनमाल और सांचौर उप कारागृहों का...

भीनमाल में विश्व हिन्दू परिषद की हुंकार: आगामी 6 माह की कार्ययोजना पर हुआ महामंथन, धरातल पर उतरेगी हिंदुत्व की अलख!

भीनमाल: विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के जिला संगठन को अधिक धारदार और ऊर्जावान बनाने...