करडा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार, के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ, शराब तस्करी, अवैध बजरी खनन माफियाओं, वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के बदमाशान के विरूद्ध कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर व कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में कमलेश उनि0 पुलिस थानाधिकारी करड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दो बच्चों के अपहरण की सूचना पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए अपहृत बच्चो को मुक्त करवाकर अपहरणकर्ता को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- आज दिनांक 27.02.2025 को जरिये टेलिफोन थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही ने बताया कि आज सुबह वक्त करीब 8.30 एएम पर पोसालिया बस स्टेण्ड पालडी पर स्कुली बस से 3-4 व्यक्तियो ने एक ईको कार मे दो बच्चों को स्कुल वेन से जबरन उठाकर ईको कार में डालकर अपहरण कर सांचौर की तरफ आ रहे है। जिस पर संग्रामाराम हैडकानि मय जाब्ता के इतलानुसार दस्तयाबी हेतु करडा से भीनमाल जाने वाली सडक पर भीलो का गोलिया के पास नाकाबन्दी शुरू की गई।
दौराने नाकाबन्दी चाटवाडा की तरफ से एक ईको कार आती हुई दिखाई दी जिसको पुलिस जाब्ता द्वारा रोक व वाहन को चैक किया गया तो वाहन में डाईवर सहित 5 व्यक्ति व 1 महिला एवं दो बच्चे मिले जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि हमने इन बच्चो को इनकी माता ममतादेवी के कहेनुसार पोसालिया पालडी बस स्टेण्ड से स्कुल वेन मे से उठाकर हमारी गाडी मे डालकर उसकी माता व बच्चो को सांचौर लेकर जा रहे है। जिस पर पूर्व मे प्राप्त अपहरण की ईतला की तस्दीक हेतु उक्त वाहन मे बैठे सभी व्यक्तियो के नाम पते पूछे तो अपने-अपने नाम हिराराम पुत्र डायाराम जाति हिरागर उम्र 22 साल निवासी कैलाश नगर पुलिस थाना सिरोही, राकेश पुत्र पुराराम जाति हिरागर उम्र 25 साल निवासी खगरा पुलिस थाना शिवगंज सिरोही, हनुमान पुत्र अमराजी जाति हिरागर उम्र 22 साल निवासी जावाल पुलिस थाना बरलूट, मुकेश पुत्र फुलाराम जाति मेघवाल उम्र 25 साल निवासी जावाल पुलिस थाना बरलूट, वाहन चालक बबलु पुत्र रादुलराम जाति हिरागर निवासी पुरानी पुलिस लाईन के पास सिरोही पुलिस थाना सिरोही होना बताया व महिला ने अपना नाम ममतादेवी पत्नी कन्हैयालाल जाति माली निवासी सिरोही होना बताया।
दोनो बच्चे अपने होना बताया। उच्चाधिकारीयो के निर्देशानुसार अपहृत बच्चो व दस्तयाब सुदा व्यक्तियो को ईको वाहन सहित पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही से आये हुये मोहनलाल सउनि0 मय जाब्ता को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किये गये।
कार्यवाही में संग्रामाराम हैडकानि., दिनेश कुमार कानि., श्रीमति प्रियंका मकानि., पुलिस थाना करडा का स्टॉफ रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां