सिरोही ज़िले के माउंट आबू में गुजरात के पर्यटक की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने वारदात के महज़ 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी भूराराम गरासिया को पहाड़ियों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन नाबालिग साथियों को भी डिटेन किया गया है।
घटना 7 अगस्त की है—गुजरात के धानेरा निवासी नरेश चौधरी और उनके मौसेरे भाई हितेश चौधरी बाइक से माउंट आबू जा रहे थे। वाघनाला के पास छह बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूटपाट शुरू की। विरोध पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिसमें हितेश की मौके पर मौत हो गई और नरेश गंभीर घायल हो गया।
एसपी डॉक्टर प्यारेलाल शिवराम के मुताबिक, 20 पुलिस टीमों, सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सऐप नेटवर्क की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। पूछताछ में सामने आया कि वारदात में कुल पांच लोग शामिल थे, जिनमें चार नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है—अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे अपराध दोबारा न हों।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां