सांचौर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन भौकाल के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में आवड़दान रतनू आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर व कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह, निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सांचौर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बडी कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है।
देवेन्द्रसिंह ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिरान से प्राप्त सूचना एवं निगरानी के आधार पर सरहद हाडेतर के पास पहुंच नाकाबंदी शुरू की गई। दौरान नाकाबन्दी एक इनोवा कार नम्बर जो पुलिस पार्टी को देखकर वापिस घुमाकर चली गई जिसका पीछा करने पर सरहद हाडेतर के पास अज्ञात वाहन चालक इनोवा का छोडकर भाग गया जिसकी तलाशी ली गई तो वाहन में अवैध राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 56 कार्टुन भरे हुए पाये जाने पर अवैध शराब 56 कार्टुन को जब्त किया गया। फरार अभियुक्तगणों के विरूद्ध प्रकरण संख्या 101 दिनांक 02.03. 2025 धारा 19/54, राज. आबकारी एक्ट में पंजीबद्ध किया जाकर मौके से फरार अभियुक्तगणों की तलाश जारी है।

इस सफल कार्यवाही में देवेन्द्रसिंह थानाधिकारी, गंगाप्रसाद उनि0, बगदाराम सउनि0, दीपाराम कानि., भंवरलाल कानि, शिवकरण चालक कानि., मांगाराम कानि. का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां