रानीवाड़ा। रैंज आईजी विकासकुमार और जालोर एसपी ज्ञानचन्द यादव के द्वारा संचालित भौकाल अभियान के तहत जिले में ईनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालौर, गौतमकुमार जैन आरपीएस वृताधिकारी वृत जालोर के सुपरविजन में निम्बसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना विशनगढ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सफल कार्यवाही की गई।
निम्बसिंह ने बताया कि दिनांक 25.02.2025 को रेल्वे स्टेशन आवासीय काॅलोनी विशनगढ़ में सार्वजनिक स्थान पर अपने हाथ में धारदार हथियार नंगी तलवार लेकर घुमने व तलवार को लहराकर दहशत फैलाने वाले अभियुक्त संजयसिह पुत्र रावतसिंह, जाति राव, उम्र 40 साल, निवासी पृथ्वीपुरा पीएस मेडता सिटी जिला नागौर के कब्जे से धारदार हथियार तलवार बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 23 दिनांक 25.02.2025 धारा 4ध्25 आर्म्स एक्ट, पुलिस थाना विशनगढ दर्ज किया गया।
इस कार्यवाही में अनिल हैडकानि, चेतनकुमार हैडकानि, थानाराम कानि, जोगेशकुमार कानि, मानाराम कानिका खासा सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां