देवड़ा राजवंश ने रचा इतिहास: सनातन संस्कृति की अलख जगाने एकजुट हुए दिग्गज नेता और साधु-संत
Circle News Network | भीनमाल/जुंजाणी
भीनमाल क्षेत्र का जुंजाणी गांव आज भक्ति और आस्था के समुद्र में गोते लगाता नजर आया। देवड़ा राजवंश परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में राजराजेश्वरी आशापुरा माताजी, चामुंडा माताजी और क्षेमकरी माताजी की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा हजारों श्रद्धालुओं की साक्षी में संपन्न हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

सनातन की आत्मा हैं हमारे मंदिर: टिकम सिंह राणावत महोत्सव में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता टिकम सिंह राणावत ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने देवड़ा राजवंश परिवार के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।
"प्राण प्रतिष्ठा भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और मंदिर हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। ये केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के भी प्रमुख स्तंभ हैं। देवड़ा परिवार ने इस मंदिर का निर्माण कर इसे एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।"

दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा इस भव्य समारोह में राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सिरोही एसडीएम हरिसिंह देवल, स्थानीय विधायक समरजीत सिंह, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, आहोर प्रधान संतोष कंवर चांदराई और भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इसके अलावा, सेवानिवृत्त एडीएम वार सिंह, भोमिया राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष वरद सिंह पाथेड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता ऊक सिंह परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, पूर्व प्रधान आमसिंह परिहार, एडवोकेट सर्जन सिंह राठौड़ गुन्दाऊ और समाजसेवी उदय सिंह परमार ने भी महोत्सव की शोभा बढ़ाई।
अतिथियों का बहुमान और आभार आयोजन को सफल बनाने में देवड़ा राजवंश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष मोड सिंह देवड़ा और उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच भीम सिंह देवड़ा ने पधारे हुए सभी साधु-संतों, राजनेताओं और श्रद्धालुओं का पारंपरिक रूप से बहुमान किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां