रेंज स्तरीय विशेष अभियान भौकाल के तहत पुलिस थाना सायला में गिरफ्तार अभियुक्त मांगीलाल ने पूछताछ में बताया स्वंय को बड़ी शराब गैंग का सदस्य, 4 करोड़ रूपयो की शराब तस्करी का हिसाब-किताब मिला अभियुक्त के कब्जे से, ईनामी वांछित अपराधी प्रकाश जाणी उर्फ डाकू के साथ मिल कर करोड़ों की शराब की तस्करी को कबूल किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त मांगीलाल महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई के एल.टी. मार्ग पुलिस थाने में सोने की करोड़ों की धोखाधड़ी में भी है वांछित, जयपुर ग्रामीण के पुलिस थाना माखमपुरा व दूदू में जब्त किये गये 2 ट्रकांे में 1563 कार्टून अंग्रेजी शराब भी इसी गैंग द्वारा की जा रही थी तस्करी
जालोर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन भौकाल“ के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में मोटाराम गोदारा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर एवं गौतम जैन वृताधिकारी, के निकटतम सुपरविजन में सुरेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी सायला मय टीम द्वारा दिनांक 27.02.2025 को गिरफ्तार मांगीलाल पुत्र रामलाल जाति विश्नोई उम्र 32 साल निवासी कुका पुलिस थाना बागौड़ा जिला जालोर को 55.09 ग्राम अवैध अफीम का दूध मय वाहन स्कोर्पियों के गिरफतार किया गया।

अभियुक्त मांगीलाल द्वारा पुलिस पूछताछ के दौरान अपने तरीका वारदात व सहयोगियों के बारे में किया बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वह करीब 7-8 साल से पंजाब से गुजरात राज्य में बड़े ट्रको में शराब की तस्करी कर रहा हूँ, मेरे सहयोगी प्रकाश जाणी निवासी धोरा ढाल चितलवाना व प्रवीण जाट निवासी बाड़मेर है। हमारी गैंग नेकरीब 4 करोड़ रूपयो की शराब पंजाब से खरीद कर उसे ट्रको में भर कर गुजरात राज्य में सप्लाई की है।
प्रत्येक सप्ताह में एक-दो ट्रकों में शराब भरकर भारतमाल एवं नेशनल हाईवे 8 मार्ग होकर गुजरात राज्य मे सप्लाई कर देते हैं। गिरफतार अभियुक्त मांगीलाल द्वारा महाराष्ट्र राज्य के मुम्बई के एल.टी. मार्ग पुलिस थाने में एक व्यापारी के साथ कराड़ो रूपयो का सोना खरीद कर उसके साथ धोखाधड़ी करने के प्रकरण में भी वांछित होकर फरार है। गिरफतार मुलजिम मांगीलाल वांछित प्रकाश जाणी उर्फ डाकू पुत्र मोहनलाल, जाति विश्नोई निवासी धोरा ढाल पुलिस थाना चितलवाना जो कि रेन्ज स्तरीय टॉप-10 व 50000/- रूपये का ईनामी अपराधी है उसका सहयोगी हैं तथा उसकी स्कार्पियों गाड़ी स्वंय अपने पास रखता है उसी से पुलिस की रेकी कर शराब तस्करी की वारदातों को अंजाम देना बताया।

गिरफ्तार मुलजिम मांगीलाल के भाई द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी में मतलूब होना बताया तथा उसके भाई चुन्नीलाल के विरूद्ध पुलिस थाना भीनमाल में 9 किलो अफीम के दूध की तस्करी का प्रकरण किया गया था। मांगीलाल के पूर्व में पुलिस थाना रामसीन द्वारा नाकाबन्दी के दौरान पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से हमला करने का अपराधी भी रहा है। यह गैंग राजस्थान पुलिस जाब्ता रीट परीक्षा में व्यस्त होने के कारण बड़ी तस्करी को अंजाम देने वाले थे. पुलिस ने इनके इरादों को नाकाम कर इनके दो शराब के ट्रक जब्त करवाकर अभियुक्त मांगीलाल को भी अफीम के दूध के साथ गिरफतार किया गया।
इस सफल मिशन में अनुसंधान पुलिस टीम के रूप में नीम्बसिंह थानाधिकारी, रणवीरसिंह कानि., परवतसिंह कानि., विरमाराम कानि., नरेश कुमार कानि, सहित पुलिस थाना विशनगढ़ की टीम साथ रही।
आमजन से विशेष अपीलः-
जिला पुलिस अधीक्षक जालोर द्वारा आमजन / युवाओ से अपील है कि नशे से दूर रहे तथा इस प्रकार की अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त, अफीम का दुध, स्मैक, एमडी इत्यादि की तस्करी के संबंध में पुलिस को सूचना दे। जालोर पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध सख्त कानुनी कार्यवाही की जावेगी। ऐसी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाट्स एप्प हेल्पलाईन नम्बर 7727050726 पर दी जावे एवं सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।
किसान मोर्चा जालोर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा समारोह, सभा इत्यादि में अफीम, डोडा पोस्त, की मनुवार के सम्बंध मे आवयश्यक कार्यवाही करने हेतु अपील की गई इस सम्बंध में अभी आमजन से अपील की जाती है ऐसी सभाओं में नशे की प्रवृति से दूर रहे एवं कोई सुचना होने पर पुलिस को तुरन्त इतला देवें।
दिनांक 13.02.2025 को जिला कलेक्टर द्वारा भी नशा मुक्ति एवं नशे से दुर रहने बाबत समस्त अधिकारीयो नशामुक्ति केन्द्र के प्रभारीयों की कार्यशाला का आयोजन कर आमजन में बढ़ रहे नशे की रोकथाम, नशा मुक्ति कार्यक्रम चलाने एवं अवैध मादक प्रदार्थों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के सम्बध विशेष निर्देश जारी किये गये।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां