Homeजालोर'ऑपरेशन अखरोट' के तहत बागरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई—अवैध बजरी खनन पर...

‘ऑपरेशन अखरोट’ के तहत बागरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई—अवैध बजरी खनन पर सख्त शिकंजा

Published on

बागरा थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन अखरोट’ के तहत बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एक हाईवा डम्पर, अवैध बजरी से भरा वाहन और खनन में प्रयुक्त एक्सावेटर/पोकलेन मशीन को जब्त किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों की कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, विकासकुमार के निर्देशानुसार, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद्र यादव के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थाना प्रभारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कैसे हुआ खुलासा?
19 अप्रैल 2025 को बागरा थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली कि रानीवाड़ा काबा नदी में एक हाईवा डम्पर (RJ 39 GA 4917) अवैध बजरी खनन कर परिवहन कर रहा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को सरहद बागरा में जब्त कर लिया।

इसी दौरान, मौके से एक एक्सावेटर/पोकलेन मशीन भी बरामद की गई, जो अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही थी। इस मशीन को चला रहे चालक सोमाराम पुत्र कृष्णराम, जाति भील, उम्र 25 वर्ष, निवासी कैरावा, थाना बिसाला, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 64 दिनांक 20.04.2025 दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे। प्रमुख रूप से भागीरथराम, विशनसिंह, रुपसिंह, वरिंगाराम, पवन कुमार, रामप्रताप, प्रवीण कुमार और दिनेश ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस की सख्त चेतावनी
जालोर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बजरी खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और खनन माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे अवैध खनन की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस संगठित अपराध को पूरी तरह रोका जा सके।

जिले में ‘ऑपरेशन अखरोट’ के तहत लगातार अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...

कैमरे बंद, मोबाइल बंद: चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर नई गाइडलाइन जारी

नगरीय निकाय चुनावों में बूथ और मतगणना केंद्र पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पास...