Homeसांचौर114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर...

114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था ‘मौत के सामान’ की सप्लाई

Published on

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्कूटी और 2 मोबाइल जब्त; डावल निवासी आरोपी गिरफ्तार

सर्क्ल न्यूज़ नेटवर्क

सांचौर।

अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस थाना टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर 114 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी, नापतौल का इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो एंड्रॉइड मोबाइल भी मौके से जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर होटल के पीछे दबिश

27 जुलाई 2026 को थानाधिकारी नेमाराम मय जाब्ता लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के तहत क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से पुख्ता इत्तला मिली कि एक युवक सफेद रंग की स्कूटी पर भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर डेडवा सरहद में स्थित व्हाइट हाउस होटल के पीछे खड़ा है और किसी को सप्लाई देने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 114 ग्राम अवैध एमडी, नापतौल के लिए रखा छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम व पता: मनोहरलाल पुत्र जगदीश कुमार जाति बिश्नोई (पुनिया), उम्र 24 वर्ष, निवासी डावल, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालोर।

बरामदगी का विवरण

  • अवैध एमडी (मेफेड्रोन): 114 ग्राम
  • प्रयुक्त वाहन: स्कूटी (नंबर: RJ 46 SB 3452)
  • अन्य सामग्री: 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं 2 एंड्रॉइड मोबाइल

पुलिस टीम

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू एवं वृत्ताधिकारी सांचौर जयराम मुंडेल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में अंजाम दी गई। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जादाराम, कांस्टेबल मांगाराम (विशेष भूमिका), कांस्टेबल अशोक (विशेष भूमिका) तथा कांस्टेबल गोगाराम शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...

संयुक्त किसान मोर्चा की हुंकार: बकाया अनुदान और नर्मदा नहर के पानी को लेकर सांचौर में कल होगी अहम बैठक

सांचौर: किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर...

ढाई साल से फरार 15,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार: महिला अत्याचार मामले में चितलवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सांचौर/जालोर: जालौर जिले की चितलवाना थाना पुलिस ने महिला अत्याचार और दुष्कर्म के गंभीर मामले...

सांचौर का गौरवशाली इतिहास और भव्य किलों का अभाव: एक ऐतिहासिक विश्लेषण

सांचौर प्रॉपर में मेवाड़, मारवाड़ या ढूंढाड़ की तरह बड़े-बड़े और भव्य किले, गढ़...

निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर: डोटासरा से मिलीं जालोर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल

जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में हुई अहम रणनीतिक चर्चा, संगठन की मजबूती और...

रानीवाड़ा में विकास की बहार: चार गांवों में 8 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ!

धानोल, दांतवाड़ा, पावली और जसवंतपुरा में एक-एक किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी;...