रानीवाड़ा के पास सिलासन गांव में परमार राजवंश की कुलदेवी श्री अर्बुदा माताजी की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में संत महात्माओं सहित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर आशीर्वचन दिए। इस मौके पर तारातरा मठ के महन्त प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज अधूरा है। समाज को आगे बढाने के लिए लड़कों के साथ साथ लड़कियों को भी उच्च शिक्षा के साथ संस्कारित करनी की जिम्मेदारी उनके पालनहारों निभानी होगी।
शिकारपुरा गादीपति महंत दयाराम महाराज ने कहा कि धर्म की ध्वजा अमर तभी रहती हैं, जब हमारी सनातन संस्कृति से हमेशा ओतप्रोत रहे। भक्त जनों को मंहत लहरभारती महाराज, महंत प्रेमनाथ महाराज, मंहत बाबूनाथ महाराज, मंहत काशीनाथ महाराज ने भी आशीर्वचन दिएँ। संत महात्माओ को भव्य स्वागत कर संस्थान की ओर से उनको वन्दन किया गया।

महोत्सव में श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई, सांसद देवजी एम पटेल, धानेरा विधायक नाथाराम पटेल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में पहंुचने पर उनका गाजेबाजे व ढोल धमाके के साथ स्वागत कर किया। लाखवास के लाडले एवं बाप में जोधपुर में कार्यरत हरीसिंह देवल को भी सम्मानित किया गया। गुरुवार रात्रि को विशाल भजन संध्या में विभिन्न कलाकारों की ओर से एक से बढ़कर एक परमार राजवंश की कुलदेवी माँ अर्बुदा के भजन पेश किए गए।

इस मौके पर संस्थान के संरक्षक वरधसिंह पांथेडी, अध्यक्ष जबरसिंह परमार पांथेडी, संस्थापक एवं महोत्सव व्यवस्था प्रमुख उकसिंह परमार, दलपतसिंह दादाल, किशोरसिंह नीलकंठ, छैलसिंह दादाल, वेलसिंह परमार एड़वोकेट रणवीरसिंह परमार, पूर्व संरपच नरपतसिंह दादाल, ओमसिंह परमार तड़वा, रामसिंह तड़वा, मलसिंह परमार सिलासन, किशोरसिंह सिलासन, हरिसिंह पांथेडी,अर्जुन सिंह सरवाणा सहित संस्थान के पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित हजारों भक्त जन उपस्थित थे। महोत्सव में कार्यक्रम का सफल संचालन ओम आचार्य फालना की ओर से किया जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां