चेन्नई। श्री तमिलनाडु चारण समाज, चेन्नई के तत्वावधान में आज जगत जननी मां श्री करणी जी का 639वाँ पावन जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दक्षिण भारत के चेन्नई महानगर में प्रवासी समाज द्वारा इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।
समाज के प्रतिनिधि हिंगलाजदान चारण (आकली, हाल चेन्नई) ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव समारोह रविवार सुबह 10:00 बजे से साहुकारपेट स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर भवन में विधिवत रूप से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां करणी जी की विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं वंदना के साथ होगा। इसके पश्चात चारण परंपरा के पारंपरिक छंद, स्तुति और चिरजा गायन का आयोजन होगा, जिसमें समाज के गायक मां की महिमा का गुणगान करेंगे। दोपहर में डांडिया रास का भव्य आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु मां के भजनों पर थिरकेंगे। कार्यक्रम के समापन पर समस्त उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।
साहित्यिक एवं प्रशासनिक हस्तियां होंगी शामिल
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकोट के सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार श्री उदयदान जी गढ़वी शिरकत करेंगे, जो अपने ओजस्वी उद्बोधन से समाज को संबोधित करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बलवंतदान जी चारण (खांण), सुपरिंटेंडेंट (जीएसटी, चेन्नई) उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति की ओर से हिंगलाजदान चारण ने चेन्नई व आसपास के क्षेत्रों में निवासरत समस्त चारण समाज के बंधुओं एवं मातृशक्ति से सपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम एक नज़र में:
-
दिनांक व समय: रविवार, सुबह 10:00 बजे से
-
स्थान: श्री सत्यनारायण मंदिर भवन, सौकारपेट, चेन्नई
-
मुख्य आकर्षण: पूजा-अर्चना, छंद-चिरजा, डांडिया रास एवं महाप्रसाद
-
संपर्क: हिंगलाजदान चारण (9600098279)










पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां