सरकारी स्कूल की कलम बनी भामाशाह की भेंट: राउप्रावि पाल को मिला डिजिटल सहारा, भामाशाह नरपतसिंह ने भेंट किया हाईटेक प्रिंटर
सर्कल न्यूज नेटवर्क
रानीवाड़ा (जालोर)। ग्राम पंचायत कुड़ा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाल में शनिवार को भामाशाह भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के जागरूक भामाशाह नरपतसिंह राजपूत (पुत्र जगसिंह राजपूत) ने विद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक उच्च क्वालिटी का प्रिंटर भेंट किया।
कार्यक्रम में पीईईओ कुड़ा भेराराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाध्यापक हमीराराम तथा एसएमसी अध्यक्ष वालाराम देवासी पाल की गरिमामयी मौजूदगी में प्रिंटर का विधिवत लोकार्पण किया गया।
पहले कंप्यूटर, अब प्रिंटर देकर पूरा किया डिजिटल सेटअप
संस्था प्रधान हमीराराम ने बताया कि भामाशाह नरपतसिंह राजपूत शिक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व भी विद्यालय को कंप्यूटर सेट सहित जरूरी शैक्षणिक सामग्री भेंट कर बच्चों की राह आसान की थी। अब प्रिंटर उपलब्ध हो जाने से विद्यालय के रोजमर्रा के कार्यालयी और शिक्षण कार्य बेहद सुगम हो जाएंगे।
पीईईओ ने बताया प्रेरणादायी कदम
मुख्य अतिथि पीईईओ भेराराम चौधरी ने भामाशाह के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों का स्तर सुधरता है और अन्य लोगों को भी आगे आने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं एसएमसी सदस्यों ने भामाशाह नरपतसिंह का साफा व आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
फोटो कैप्शन: राउप्रावि पाल में उच्च क्वालिटी का प्रिंटर भेंट करते भामाशाह नरपतसिंह राजपूत, साथ में उपस्थित पीईईओ भेराराम चौधरी, संस्था प्रधान हमीराराम, एसएमसी अध्यक्ष वालाराम देवासी व विद्यालय स्टाफ।
(रिपोर्ट: टीकम पाल)









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां