चेन्नई। भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगने का सुनहरा अवसर अब चेन्नई के धर्म प्रेमी बंधुओं के लिए हर रविवार उपलब्ध होगा। भारतीय संस्कृति संरक्षण समिति, चेन्नई द्वारा एक नई पहल के तहत पेरम्बूर, चेन्नई स्थित इस्कॉन (ISKCON) मंदिर Dwara “हरिनाम संकीर्तन एवं प्रवचन” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 13 जुलाई 2025 को सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
समिति द्वारा जारी हार्दिक आमंत्रण में बताया गया है कि यह आयोजन विशेष रूप से परिवारों में शांति, समृद्धि, धन वृद्धि, रोगों एवं कष्टों से मुक्ति पाने हेतु किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से सविनय निवेदन किया है कि वे अपने पूरे परिवार के साथ इस पावन कार्यक्रम में अवश्य पधारें और भगवान के नाम का जप कर आध्यात्मिक लाभ उठाएं।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रभु नवरूप गोविंददासजी महाराज का पावन सान्निध्य होगा, जो अपने प्रवचनों से भक्तों को भक्ति मार्ग पर अग्रसर करेंगे। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सभी उपस्थित जन ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे’ मंत्र का जाप कर ईश्वरीय कृपा प्राप्त करेंगे।
आयोजन स्थल बाल संस्कार केंद्र, श्रृंगेरी मठ, नंबर 07, कृष्णाप्पा अग्रहारम स्ट्रीट, कोंडीथोपे, चेन्नई में स्थित है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य के भागी बनें। यह पहल भारतीय संस्कृति के उत्कृष्ट मूल्यों को संरक्षित करने और आध्यात्मिकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी या किसी भी सहयोग के लिए, भारतीय संस्कृति संरक्षण समिति, चेन्नई से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9840109774, 9884028878, 9042777931, 9884112580। समिति ने समाज से आग्रह किया है कि इस पोस्ट को आगे शेयर करके भक्ति संस्कृति के उत्थान एवं देश भक्ति के इस पवित्र रखकर राष्ट्र तथा समाज में सहयोग करें। यह आयोजन चेन्नई के आध्यात्मिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ेगा।



