Homeसांचौरनर्मदा नहर हादसा: SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला मां-बेटे का...

नर्मदा नहर हादसा: SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला मां-बेटे का शव

Published on

मीठीबेरी सरहद में 5 दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन; कड़ाके की ठंड में गोताखोरों ने नहर से बाहर निकाली डेथ बॉडी


चितलवाना (जालोर)। नर्मदा नहर के मीठीबेरी सरहद में गिरे महिला और उसके मासूम बच्चे के मामले में एक दुखद खबर सामने आई है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और चितलवाना थानाधिकारी निरीक्षक भंवरलाल के नेतृत्व में SDRF टीम ने पिछले कई दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करते हुए मां और बेटे, दोनों के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया है।

5 दिनों तक चला सघन रेस्क्यू ऑपरेशन

घटनाक्रम के अनुसार, बीती 29 दिसंबर 2025 को करावड़ी (झाब) निवासी श्रीमती शांता देवी अपनी पत्नी रूगनाथराम मेघवाल और उनके 1 वर्षीय मासूम पुत्र रियांस के नर्मदा नहर में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँची। कड़ाके की ठंड और नहर के तेज बहाव के बावजूद SDRF के जवानों ने दिन-रात एक कर दिया।

अलग-अलग दिन मिले शव

SDRF टीम की अथक मेहनत के बाद दिनांक 1 जनवरी 2026 को महिला शांता देवी का शव बरामद किया गया। वहीं, मासूम रियांस की तलाश जारी रही, जिसका शव कड़ी मशक्कत के बाद 3 जनवरी 2026 को नहर से बाहर निकाला जा सका। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

रेस्क्यू टीम की जांबाजी

सर्द मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली SDRF टीम में हेड कांस्टेबल फूसाराम, कांस्टेबल श्यामलाल, भगवानाराम, आदूराम, हीरालाल, रामसुख, विधानन्द, जितेन्द्र कुमार, निम्बाराम और चालक नानूराम शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम के लगन और साहस की सराहना की है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, वर्षों बाद मुख्य मार्ग हुआ सुगम: बडगांव में अब दौड़ेगी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड

सड़क चौड़ी होने से पुरानी आबादी के हजारों ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत; ग्राम...

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...