जोधपुर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सायला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग 10 साल से फरार स्थायी वारंटी कालुखां पुत्र अलीखां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्यवाही "मिशन मदमर्दन" के तहत, ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में हुई। सायला थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने स्थायी वारंटी कालुखां को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2025 को गिरफ्तार किया।
कालुखां पुत्र अलीखां, उम्र 33 वर्ष, निवासी मैगलवा, को कोर्ट केस नं. 1332/2014 में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जालोर द्वारा जारी स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी 10 वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम के बीट कानि. आसुराम 1008 की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और सक्रियता ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पुलिस टीम का विवरण
- भंवरलाल हैडकानि
- आसुराम कानि.
- घेवरचंद कानि.
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जालोर के न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्यवाही पुलिस की तत्परता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सायला पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में विश्वास का माहौल पैदा हुआ है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां