सांचोर। रैंज आई विकास कुमार और जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव के के निर्देशानुसार चलाए जा रहे भौकाल अभियान के तहत आवङदान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, निकटसुपरविजन में देवेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सांचोर द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा नैनाराम सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता द्वारा 12.03.2025 को सांयकालिन गश्त के दौरान माखुपुरा रिको ऐरिया ममा देवी काॅलोनी के पास मेलडी पार्लर पर अवैध शराब बिक्री होने की मुखबीर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए मेलड़ी पार्लर नाम की दुकान पर पहुंच कर दुकानदार नरसीराम पुत्र गंगदाराम जाति दर्जी उम्र 48 साल निवासी खेतेश्वर काॅलोनी सांचोर को दुकान में बिक्री के सामान के बारे में पुछा गया।

तो हडबड़ाने लगा जिस पर दुकान की तलाशी ली गई तो दुकान के अन्दर राजस्थान निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 62 पव्वे, 08 बोतल, 36 बीयर बोतल एवं 27 टिन एवं देशी शराब के 22 पव्वे मिले, जिस पर उपरोक्त शराब लाईसेंस बाबत पूछा गया तो अपने पास शराब बिक्री बाबत कोई लाईसेंस व परमीट नहीं होना बताया। जिस पर उपरोक्त अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की जाकर मुलजिम नरसीराम को गिरफ्तार किया गया। मुलजिम नरसीराम के विरूद्ध धारा 19,54 राज. आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां