सांचौर 24 मार्च। सांचौर उपखंड की ग्राम पंचायत पांचला में आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम ने विशेष अभियान के तहत मिठाई की दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
इस दौरान टीम ने मिठाई दुकानदारों को मिठाई बनाते समय स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मापदंड बनाए रखने के लिए पाबंद किया। इस अवसर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर विनोद कुमार परमार, नायब तहसीलदार वीरमाराम राणा, पटवारी सांचौर नरपत कुमार उपस्थित रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां