सिंधु भवन रोड स्थित एआरए में आयोजित 'रोटरी रैकेट लीग 1.0' में 20 क्लबों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबलों में जीते मेडल
सर्कल न्यूज नेटवर्क अहमदाबाद। शहर के सिंधु भवन रोड स्थित एआरए (ARA) में खेल, फिटनेस और आपसी मेलजोल का भव्य उत्सव 'रोटरी रैकेट लीग 1.0' (RRL 1.0) पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ। जिले में अपनी तरह के इस पहले स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में बैडमिंटन और टेबल टेनिस की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें 20 से अधिक रोटरी क्लबों के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपना पसीना बहाया।

11 से 84 साल के खिलाड़ियों ने दिखाया जोश टूर्नामेंट का सबसे प्रेरक पहलू खिलाड़ियों की उम्र का दायरा रहा। इस लीग में 11 साल के बच्चों से लेकर 84 साल के बुजुर्गों तक ने पूरे जोश के साथ भाग लेकर यह साबित कर दिया कि खेल भावना और फिटनेस के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती। अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटण, डीसा, मेहसाणा, ऊंझा और पालनपुर जैसे कई शहरों से रोटेरियंस अपने परिवारों के साथ मुकाबला करने पहुंचे।

गवर्नर ने रैकेट थामकर किया उद्घाटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरटीएन नैमिश रवानी ने खुद बैडमिंटन कोर्ट पर उतरकर किया। उनके साथ असिस्टेंट गवर्नर आरटीएन जतिंदर भल्ला, आरटीएन राजीव गुलाटी और मेजबान क्लब के अध्यक्ष आरटीएन प्रतीक पटेल ने भी कोर्ट पर हाथ आजमाए।
मिक्स फॉर्मेट से बनी नई दोस्तियां इस लीग की खास बात इसका मिक्स-फॉर्मेट मुकाबला रहा। कई श्रेणियों में खिलाड़ियों को सीधे वेन्यू पर ही अपना जोड़ीदार (पार्टनर) मिला। इससे अलग-अलग शहरों और क्लबों से आए सदस्यों के बीच बेहतरीन संवाद हुआ और नई दोस्तियों की शुरुआत हुई।

मेजबान और सह-मेजबान क्लबों का सहयोग इस टूर्नामेंट की मेजबानी 'रोटरी क्लब ऑफ अहमदाबाद स्काईलाइन टाइटन्स' ने की, जिसे 'रोटरी क्लब ऑफ अहमदाबाद स्काईलाइन' का सहयोग मिला। साथ ही 12 अन्य क्लब सह-मेजबान (Co-Hosts) के रूप में जुड़े:
- आरसीए सुप्रीम
- आरसीए हेरिटेज
- आरसीए मैजेस्टी
- आरसीए रॉयल्स
- आरसीए मेट्रो
- आरसी पाटण
- आरसी कांकरीया
- आरसीए स्काईलाइन कैपिटल्स
- आरसीए स्काईलाइन पैट्रन
- आरसीए स्काईलाइन प्लेटिनम
- आरसीए स्काईलाइन जुपिटर
- आरसीए स्काईलाइन तेजस्विनी
पदक और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र (Certificates of Participation) दिए गए। मेजबान क्लब के अध्यक्ष आरटीएन प्रतीक पटेल ने सभी सहयोगी क्लबों, आयोजकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल के जरिए रोटरी परिवार को जोड़ने का यह प्रयास भविष्य में और भी बड़े स्तर पर जारी रहेगा।
रिपोर्टिंग । रोटेरियन गुमान सिंह रानीवाड़ा









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां