Homeजसवंतपुराजसवंतपुरा ग्राम सेवा समिति के चुनाव में धांधली, निर्वाचन अधिकारी पर पूर्व...

जसवंतपुरा ग्राम सेवा समिति के चुनाव में धांधली, निर्वाचन अधिकारी पर पूर्व अध्यक्ष से सांठ गांठ का आरोप, जानबुझकर एक ग्रुप के आवेदन किए निरस्त, 6ठीं पास प्रत्याशी की शिकायत के बावजूद आवेदन को सही बताया

Published on

जसवंतपुरा उपखंड मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है। ग्राम सेवा सहकारी समिति में चल रही निर्वाचन प्रकिया में लगे हुए निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व जीएसएस अध्यक्ष की मिलीभगत और लेनदेन के चलते बड़ी धांधली करने का वाकया चर्चा में आया है। इस घटना को लेकर आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होते रहे। इस धांधली एवं बड़े लेनदेन का पर्दाफाश करने को लेकर राणसिंह जीतपुरा ने मुख्यमंत्री सहित जिला कलक्टर को शिकायती पत्र लिखकर निर्वाचन अधिकारी अशोक पुरोहित के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

बता देते है कि जसवंतपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव 27 सितंबर को होने जा रहे है। आज सोमवार को वार्ड वार नाम निर्देशन पत्रों के नामांकन की प्रक्रिया अपनानी थी। निर्वाचन अधिकारी अशोक पुरोहित एवं व्यवस्थापक बुद्धाराम के द्वारा प्रत्याशियों के आवेदन पत्रों में जोड़े गए प्रस्तावक एवं समर्थक के आधार कार्ड को निकालकर प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करने का बसके सामने गलत कार्य किया है। जबकि, प्रत्याशियों ने आवेदन करने से पहले अपने फार्म का फोटो भी लिया। बावजूद इसके निर्वाचन अधिकारी ने आवेदन निरस्त कर दिया।

Marwar Patrika

शिकायतकर्ता राणसिंह जीतपुरा ने बताया कि कई फार्म में आठवी पास की अंकतालिका को अटैच नही किया फिर भी उनके आवेदन पत्रों को सही माना लिया गया। जबकि, प्रस्तावक व समर्थक के आधार कार्ड लगाने के बावजूद बुद्धाराम और अशोक पुरोहित के द्वारा जानबुझकर निकालकर आवेदन निरस्त करने का गलत काम किया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जाए और जसवंतपुरा जीएसएस में चुनावी प्रक्रिया को रोके जाने की मांग की है।

निर्वाचन अधिकारी अशोक पुरोहित के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर राजनीतिक दबाव व रसूखदारो से सांठगांठ करके अन्य प्रत्याशियों के फार्माे को निरस्त करके बड़ी धांधली व भ्रष्टाचार किया है। ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में ग्राम सहकारी समिति के बाहर धरना देकर नामांकन प्रक्रिया को पुनः पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए मांग की है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...