रानीवाड़ा, [18 जुलाई, 2025]: रानीवाड़ा उपखंड के कई गांवों में शनिवार, 19 जुलाई 2025 को सुबह के समय बिजली गुल रहेगी। कनिष्ठ अभियंता, रानीवाड़ा के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह कटौती की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक 132 केवी जी.एस.एस. बडगांव से निकलने वाली 33 केवी एनसीपी एवं 33 केवी आजोदर लाइन बंद रहेगी। इस कारण आजोदर, अदेपुरा, जाखड़ी, सिंघावास और धानोल गांवों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता (प.व.स.) खेदाराम सुथार ने बताया कि क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले ग्रामीण इस दौरान अपनी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां